फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Board increased mutation and development fee, 55 thousand population will be affected

Ambala News: बोर्ड ने की म्यूटेशन और विकास शुल्क में वृद्धि, 55 हजार आबादी पर पड़ेगा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Board increased mutation and development fee, 55 thousand population will be affected
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) में रहने वाले लोगों की जेब ढीली होने वाली है। बोर्ड ने उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) और विकास शुल्क में वृद्धि कर दी है। इसका असर बोर्ड के क्षेत्र में रहने वाली करीब 55 हजार आबादी पर पड़ेगा। लगभग 13 अलग-अलग श्रेणियों में यह वृद्धि की गई है। विकास शुल्क के तहत जहां पहले एक मुश्त राशि ली जाती थी, अब उसे अलग स्कवेयर मीटर के हिसाब से निर्धारित किया गया है। इसमें रिहायशी और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी शुल्क लगाया गया है। पिछले दिनों बोर्ड कार्यालय में हुई बैठक के दौरान इस पर मुहर लगी थी। इसकी जानकारी जल्द ही बोर्ड कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी चस्पा दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार का कोई विरोधाभास न हो। साथ ही बोर्ड निवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मौजूदा समय में सीबीए के अधीन आठ वार्ड हैं। इनकी आबादी लगभग 55 हजार है। बोर्ड का अधिकांश क्षेत्र सेना से जुडा है। वहीं जो रिहायशी कॉलोनियां हैं, वो बोर्ड की सीमा पर बसी हुई हैं। स्थानीय लोगों की सुख-सुविधा के लिए बोर्ड अधिकारियों की ओर से लगातार कार्रवाई की जाती है। यहां साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान दिया जाता है। स्ट्रीट लाइटों और सड़कों की हालत नगर परिषद के मुकाबले काफी उत्कृष्ट है। संवाद
विज्ञापन

ये हैं नए रेट
सुविधा पुराना शुल्क नया शुल्क
म्यूटेशन 250 रुपये 500 रुपये
इमारत शुल्क 300 रुपये 500 रुपये
छजे का शुल्क 70 रुपये 100 रुपये प्रति क्षेत्रफल
बारजा शुल्क 150 रुपये 250 रुपये प्रति क्षेत्रफल
पुलिया शुल्क 100 रुपये 150 रुपये
बंगलो नक्शा 600 रुपये 1000 रुपये
सिविल क्षेत्र नक्शा 200 रुपये 500 रुपये
आरएचए बाजार 150 रुपये 250 रुपये
आर्किटेक्ट व अभियंता फीस 00 1000 रुपये

अन्य विकास शुल्क
विकास शुल्क 50 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर, 100 स्क्वेयर मीटर 50 रुपये, 100 से 200 तक 75 रुपये, 200 से 300 तक 100 रुपये, 300 से 500 तक 125 रुपये और 500 स्कवेयर मीटर से ऊपर 150 रुपये। विकास शुल्क बंगलो क्षेत्र प्रति स्क्वेयर मीटर 200 रुपये, 100 स्कवेयर मीट तक 200 रुपये, 100 से 200 तक 250 रुपये, 200 से 300 तक 300 रुपये, 300 से 500 तक 350 रुपये और 500 स्कवेयर मीटर से ऊपर 400 रुपये। विकास शुल्क वाणिज्यिक सिविल क्षेत्र प्रति स्क्वेयर मीटर 450 रुपये, 100 स्कवेयर मीटर 450 रुपये, 100 से 200 तक 475 रुपये, 200 से 300 तक 500 रुपये, 300 से 500 तक 525 रुपये और 500 स्कवेयर मीटर से ऊपर 550 रुपये। विकास शुल्क वाणिज्यिक बंगलो क्षेत्र प्रति स्क्वेयर मीटर 450 रुपये, 100 स्कवेयर मीटर तक 450 रुपये, 100 से 200 तक 500 रुपये, 200 से 300 तक 550 रुपये, 300 से 500 तक 600 रुपये और 500 स्कवेयर मीटर से ऊपर के लिए 650 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगभग 10 साल बाद कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय से जुड़ी सुविधाओं के रेटों में वृद्धि की गई है। इससे लोगों पर खास असर नहीं पड़ेगा। नियमानुसार यह कार्रवाई की गई है। इसकी सूचना भी जल्द ही बोर्ड कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा दी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-सतीश गुप्ता, अभियंता, सीबीए अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed