फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bloody clash over parking dispute, five people injured from both sides

Ambala News: पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्ष से पांच लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash over parking dispute, five people injured from both sides
जलबेड़ा रोड पर तेजधार ह​थियार से हुए हमले में घायल दुकानदार संजीव: सोशल मीडिया
झगड़े में चले धारदार हथियार और डंडे, झगड़े में समझौता करने के लिए एकत्रित हुए थे दोनों पक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जलबेड़ा रोड पर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे पार्किंग के लिए दो दुकानदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। तेजधार हथियार चलने पर दीपक मेडिकोज पक्ष से दुकानदार संजीव कुमार व बीचबचाव करने आए मोहित, इंशात चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं। संजीव की गर्दन के पीछे व जांघ में चाकू लगे। अंबाला सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पार्किंग के विवाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दीपक मेडिकोज से संजीव कुमार ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले पार्किंग को लेकर टिक्की की दुकान चलाने वाले से झगड़ा हो गया था। उसी मामले में उन्हें समझौते के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि जब वह पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन पर चाकुओं व डंडों से हमला कर दिया था। शरीर पर दो जगह चाकू मारे। हमलावर 8 से 10 थे। मोहित व इशांत केवल बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके।

जलबेड़ा रोड पर तेजधार हथियार से हुए हमले में घायल दुकानदार संजीव: सोशल मीडिया

जलबेड़ा रोड पर तेजधार हथियार से हुए हमले में घायल दुकानदार संजीव: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed