फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bloody clash between two sides over illegal sale of liquor, two injured, vehicles damaged

शराब की अवैध बिक्री पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides over illegal sale of liquor, two injured, vehicles damaged
अंबाला। महेश नगर स्थित न्यू प्रीत नगर में शराब की अवैध बिक्री को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर ईंटें और पत्थर चले। एक पक्ष ने शराब ठेकेदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी, वह खुद भी तेजधार हथियार लगने पर घायल हो गया। दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल है व गाड़ी टूट गई। घायलों को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। इलाका पुलिस ने शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थम्बड़ गांव निवासी शराब ठेकेदार राहुल राणा ने आरोप लगाया कि मुकेश अपने घर पर अवैध रूप से शराब बेचता है। वे रविवार देर रात अपने साथियों के साथ गाड़ी व बाइक से न्यू प्रीत नगर में निरीक्षण करने गए थे। यहां मुकेश, उसकी पत्नी रेखा, भाई रोबिन, अमित, मुकेश की मां गोविंद, अल्लु व अमर ने उनकी गाड़ी व बाइक पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से न्यू प्रीत नगर निवासी रोबिन ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन है। रविवार रात शराब ठेकेदार राहुल राणा और उसके कारिंदे उसके घर में घुस गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। शिकायत देने के लिए वे महेश नगर थाना में गए। यहां से जैसे ही बाहर निकले तो ठेकेदार कृष्ण कुमार और उसके 15-20 कारिंदों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबिन का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी भाभी रेखा और बुआ पर भी हमला किया। आरोप है कि वे भाभी की बालियां छीनकर ले गए। हमलावरों ने गाड़ी तोड़ते हुए मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी शराब ठेकेदार कृष्ण कुमार, सौरभ, गौरभ राणा, हैप्पी राणा, दीपक ठाकुर, गगन बब्याल, अमन बोंड समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed