फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP's show of strength... Nomination of Mayor and 20 ward member candidates

Ambala News: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन... मेयर और 20 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों का नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP's show of strength... Nomination of Mayor and 20 ward member candidates
नामांकन के इंतजार में कक्ष में बैठे मंत्री रणबीर गंगवा, मनजिंदर सिंह सिरसा व सांसद कार्तिकेय शर
- मंत्री अनिल विज, रणबीर गंगवा, दिल्ली से मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे
विज्ञापन














माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने नामांकन किया। उनके साथ वार्ड सदस्य पद पर खड़े प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया। खास बात यह रही कि भाजपा के तीन मंत्री अपने प्रत्याशियों का नामांकन कराने पहुंचे।
इनमें मंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, दिल्ली से मनजिंदर सिंह सिरसा व सांसद कार्तिकेय शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। तीनों नेताओं ने मेयर प्रत्याशी के साथ खड़े होकर नामांकन कराया। भाजपा ने 32 साल की अक्षिता सैनी को मेयर पद पर प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन



नामांकन कक्ष में एक-दूसरे से मिले भाजपा व कांग्रेस नेता



डीआरडीए कार्यालय में नामांकन कक्ष में कांग्रेस अपने वार्ड सदस्यों के पदों पर नामांकन करा रही थी। इसी दौरान भाजपा के प्रत्याशी भी मंत्रियों के साथ नामांकन कक्ष में आ गए। ऐसे में मंत्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वह पास रखी कुर्सिंयों पर बैठ गए। बाद में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं से जल्द आवेदन करने का निवेदन किया। उन्होंने तर्क दिया कि मंत्रियों को जाना है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने उनकी बात मानते हुए रास्ता खाली कर दिया। जब भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता आमने-सामने हुए तो सम्मानपूर्वक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक दिन में 37 का नामांकन

नगर निगम चुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मेयर पद के लिए 1 प्रत्याशी के साथ-साथ पार्षद पद के लिए 36 प्रत्याशियों ने संबंधित एआरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। मेयर प्रत्याशी के तहत भारतीय जनता पार्टी से अक्षिता सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के तहत वार्डों के मुताबिक संबंधित अधिकारियों की डयूटी लगाकर इस प्रक्रिया को किया गया है।



भाजपा-

नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से अक्षिता सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से वार्ड 1 से विशाल चौधरी, वार्ड 2 से वरखा रानी, वार्ड 3 से मनीष आनंद, वार्ड 4 से वरिन्द्र नाथ, वार्ड 5 से राजेश मेहता, वार्ड 6 से अर्चना छिब्बर, वार्ड 7 से मोनिका मल, वार्ड 8 मीना ढींगरा, वार्ड 9 से सिवानी सूद, वार्ड 10 से गुरविन्द्र सिंह, वार्ड 11 से कविता रानी, वार्ड 12 से कमल कान्त गुप्ता, वार्ड 13 से सोभा सिंह पूनिया, वार्ड 14 से बीनू गर्ग, वार्ड 15 से राज कुमार गुप्ता, वार्ड 16 से निकुंज चावला, वार्ड 17 से गुरप्रीत सिंह साहनी, वार्ड 18 से हितेष जैन, वार्ड 19 से दिनेश सूद, वार्ड 20 से सपना रानी शामिल हैं।



कांग्रेस और आप

इंडियन नेशनल कांग्रेस से वार्ड 1 से सतविन्द्र सिंह, वार्ड 4 से अशोक सोनी, वार्ड 6 से दिशा सहगल, वार्ड 7 से विक्रमजीत, वार्ड 8 से गुन्जीत कौर, वार्ड 9 से मेघा गोयल, वार्ड 14 से पूनम देवी, वार्ड 17 से प्रवीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी से वार्ड 13 से अंशिका यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।




आजाद प्रत्याशी

आजाद उम्मीदवार के तौर पर वार्ड नंबर 2 से अमन कौर, वार्ड 3 से साहिल ने, वार्ड 3 से अमनदीप, वार्ड 4 से गुरविन्द्र सिंह, वार्ड 9 से कवलजीत कौर ने, वार्ड 7 से शेन ने, वार्ड 16 से मुकुल सचदेवा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन के इंतजार में कक्ष में बैठे मंत्री रणबीर गंगवा, मनजिंदर सिंह सिरसा व सांसद कार्तिकेय शर

नामांकन के इंतजार में कक्ष में बैठे मंत्री रणबीर गंगवा, मनजिंदर सिंह सिरसा व सांसद कार्तिकेय शर

नामांकन के इंतजार में कक्ष में बैठे मंत्री रणबीर गंगवा, मनजिंदर सिंह सिरसा व सांसद कार्तिकेय शर

नामांकन के इंतजार में कक्ष में बैठे मंत्री रणबीर गंगवा, मनजिंदर सिंह सिरसा व सांसद कार्तिकेय शर

नामांकन के इंतजार में कक्ष में बैठे मंत्री रणबीर गंगवा, मनजिंदर सिंह सिरसा व सांसद कार्तिकेय शर

नामांकन के इंतजार में कक्ष में बैठे मंत्री रणबीर गंगवा, मनजिंदर सिंह सिरसा व सांसद कार्तिकेय शर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed