फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP's rebel Rajat Malik crowned as Nagar Palika president

Ambala News: नपा अध्यक्ष पद पर भाजपा के बगावती रजत मलिक के सिर ताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP's rebel Rajat Malik crowned as Nagar Palika president
बराड़ा में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशी रजत मलिक साथ में समर्थक
बराड़ा। नगर पालिका बराड़ा में भाजपा के प्रति लोगों को आक्रोश साफ दिखाई दिया है। लोगों ने अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी को नकारकर भाजपा से बगावत कर आजाद मैदान में उतरने वाले रजत मलिक को जिताया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नोटा सहित कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें रजत मलिक को 6307 मत मिले तो भाजपा के हरजिंदर सिंह को 4314 मतों से हार का सामना करना पड़ा। रजत मलिक ने 1993 मतों से भाजपा के प्रत्याशी को पटखनी दी। वहीं आजााद प्रत्याशी कुलदीप 1859 मतों से संतोष करना पड़ा। नोटा को 51 मत मिले। वहीं 16 वार्डों में से सदस्य पद पर 9 वार्डों में प्रत्याशियों की जीत का अंतर 100 से भी कम रहा। जबकि वार्ड 11 में एक मत से आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन




बराड़ा के 16 वार्डों में चुनाव परिणाम



वार्ड 1 में पवन कुमार ने 423 मत प्राप्त कर लखविंद्र कुमार को हराया। पवन में कुल 260 मतों से लखविंद्र को शिकस्त दी। लखविंद्र को कुल 163 वोट मिले। दोनों ही निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ड 2 में आजाद अमित कुमार ने 424 मतों से प्रतिद्वंदी पवन कुमार को शिकस्त दी। अमित कुमार को 680 तो पवन को 256 मत मिले।



वार्ड 3 में आजाद दिव्या कपूर ने 333 मतों से प्रतिद्वंदी रजनी धिमान को शिकस्त दी। दिव्या को 481 तो रजनी को 148 मत मिले।

वार्ड 4 में आजाद प्रत्याशी प्रवेश कुमार ने 62 मतों से प्रतिद्वंदी जगजीत को हराया। प्रवेश कुमार को 325 तो जगजीत को 263 मत प्राप्त हुए।

वार्ड 5 में आजाद अर्चना देवी ने 185 मतों से प्रतिद्वंदी मीना कुमारी को शिकस्त दी। अर्चना देवी को 477 तो मीना को 292 मत मिले।

वार्ड 6 में आजाद प्रत्याशी शमशेर सिंह ने 47 मतों से प्रतिद्वंदी हरजीत सिंह को शिकस्त दी। शमशेर सिंह को 314 तो हरजीत को 267 मत प्राप्त हुए।

वार्ड 7 में आजाद राजकली ने 214 मतों से प्रतिद्वंदी प्रियंका रानी को शिकस्त दी। राजकली को 498 तो प्रियंका को 284 मत मिले।

वार्ड 8 में आजाद प्रत्याशी हरभजन सिंह ने 53 मतों से प्रतिद्वंदी नरिंदर कौर को शिकस्त दी। हरभजन को 314 तो नरिंदर कौर को 261 मत मिले।



वार्ड 9 में आजाद नरिंदर कौर ने 74 मतों से प्रतिद्वंदी शहाना को शिकस्त दी। नरिंदर कौर को 413 तो शहाना को 339 मत मिले।

वार्ड 10 में आजाद दिग्विजय सिंह ने 44 मतों से प्रतिद्वंदी धर्मेन्द्र सिंह को शिकस्त दी। दिग्विजय को 461 तो धर्मेन्द्र को 417 मत मिले।

वार्ड 11 में आजाद विजय सिंह ने 1 मत से प्रतिद्वंदी मनीषा को शिकस्त दी। विजय सिंह को 243 तो मनीषा को 242 मत मिले।

वार्ड 12 में आजाद दीपा सैनी ने 10 मतों से प्रतिद्वंदी अनीता यादव को शिकस्त दी। दीपा सैनी को 294 तो अनीता यादव को 284 मत मिले।

वार्ड 13 में आजाद साहिल चावला ने 228 मतों से प्रतिद्वंदी निखिल जिंदल को शिकस्त दी। साहिल को 508 तो निखिल जिंदल को 280 मत मिले।

वार्ड 14 में आजाद संदीप कोहरा ने 97 मतों से प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को शिकस्त दी। संदीप को 376 तो राजेश को 279 मत मिले।

वार्ड 15 में आजाद प्रत्याशी विजय कुमार ने 65 मतों से प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार को शिकस्त दी। विजय कुमार को 600 तो सुरेश कुमार को 535 मत मिले।

वार्ड 16 में आजाद प्रत्याशी गुरजिंदर ने 132 मतों से प्रतिद्वंदी अनु को शिकस्त दी। गुरजिंदर को 423 तो अनु को 291 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed