फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP workers accuse corporation officials

एनडीसी के मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही उठाए निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP workers accuse corporation officials
अंबाला सिटी। कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम अधिकारियों पर लोगों को बेवजह तंग करने के आरोप लगाए। भाजपा कार्यकर्ता अनुभव अग्रवाल व सुधीर शर्मा ने एनडीसी के मुद्दे को जोरों से उठाया। वहीं एक कार्यकर्ता ने निगम में एक-एक सीट पर घूम रहे पांच-पांच दलालों की बात शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन

सभी बातें सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने निगम कमिश्नर के साथ मिलकर कमेटी बनाते हुए मामले पर रिपोर्ट तैयार करने और समस्या का हल करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एनडीसी की समस्या के कारण लोगों को आ रही परेशानी को दूर करने के लिए कहा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने प्रॉपर्टी आईडी के लिए भरे जा रहे फार्म में आ रही गलतियों में सुधार करवाने की मांग रखी। इस पर मंत्री ने फार्म को दोबारा बनाने और सुधार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। यह मुद्दा तब उठा जब पीड़ित राकेश ने एनडीसी न मिलने की समस्या को मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed