{"_id":"62f56d2043e19806c0100876","slug":"bjp-took-out-the-tricolor-yatra-the-home-minister-filled-with-enthusiasm-ambala-news-knl1176477173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गृहमंत्री ने भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गृहमंत्री ने भरा जोश
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से छावनी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा थामे रखा। साथ ही ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा जिधर से भी गुजरी, उधर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। वहीं यात्रा के दौरान शहर तिरंगामय हो गया। दोपहर में प्रारंभ हुई यात्रा कैपिटल चौक, राय मार्केट, विजय रतन चौक, सदर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, पुल चमेली, कसेरा बाजार, कबाड़ी बाजार, गुरु नानक चौक, फुटबाल चौक से होते हुई अग्रवाल धर्मशाला पर देर शाम संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। इस मौके पर भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल, महेशनगर मंडल प्रधान अजय पराशर, ग्रामीण प्रधान किरणपाल चौहान, महासचिव अनिल कौशल, श्याम सुंदर अरोड़ा, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव आदि मौजूद रहे।
------
फूल बरसाए तो कहीं आतिशबाजी
तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छह किलोमीटर से ज्यादा तिरंगा यात्रा के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कहीं स्वागत में फूल बरसाए गए तो कहीं आतिशबाजी हुई।