फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP, INLD and AAP candidates are crorepatis

Ambala News: करोड़पति हैं भाजपा, इनेलो और आप के प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
BJP, INLD and AAP candidates are crorepatis
अंबाला। अंबाला जिला में मुलाना (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष सारवान ने बुधवार को नामांकन किया। नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में उन्होंने अपने पास नकद 45 हजार रुपये और पति के पास 40 हजार रुपये दर्शाए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार 25 लाख रुपये की एंडेवर और स्विफ्ट डिजायर उनके पास कार हैं। इसके साथ ही एक पिस्टल का लाइसेंस, 50 हजार रुपये की दो घड़ी, सोने और चांदी के कुछ आभूषण हैं। ऐसे कुल मिलाकर उनके पास एक करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति है। वहीं, 10 करोड़ चार लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला और अंबाला कैंट में जमीनें और घर शामिल हैं। वहीं इनके पास किसी प्रकार की देनदारी नहीं है।
विज्ञापन


इनेलो प्रत्याशी और उनकी पत्नी की संपत्ति

छावनी विधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी ओंकार सिंह ने भी बुधवार को एसडीएम छावनी के कार्यालय में नामांकन किया। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में जो जानकारी दी है उसके अनुसार इन पर जबरन वसूली और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक केस दर्ज है, जाेकि विचाराधीन है। ओंकार के पास 50 हजार रुपये तो इनकी पत्नी के पास 1 लाख रुपये नकद हैं। छह लाख रुपये कीमत की एक इनोवा कार है। ओंकार के पास 600 ग्राम सोने के 42 लाख रुपये कीमत के आभूषण हैं तो पत्नी के पास एक करोड़ पांच लाख रुपये के एक किलो 500 ग्राम के सोने के आभूषण हैं। इसी प्रकार से ओंकार के पास 51 लाख 72 हजार रुपये सेे अधिक तो इनकी पत्नी के पास एक करोड़ 10 लाख 41 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इसी प्रकार इनके पास 2 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक और पत्नी के नाम 8 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति हैं। ओंकार के ऊपर किसी प्रकार का ऋण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप प्रत्याशी गुरपाल भी हैं करोड़पति
इसी प्रकार आम आदमी पार्टी के नारायणगढ़ से प्रत्याशी गुरपाल सिंह ने भी बुधवार को नामांकन किया। उनके पास 1.80 लाख रुपये तो पत्नी के पास 1.20 लाख रुपये नकद हैं। गुरुपाल सिंह के नाम साढ़े 9 लाख रुपये की बोलेरो गाड़ी है। 4 लाख 90 हजार रुपये कीमत का सोना और पत्नी के पास 35 लाख रुपये कीमत का सोना है। ऐसे गुरुपाल सिंह के पास कुल 17.56 लाख रुपये व पत्नी के नाम 36.31 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति है। इसी प्रकार गुरपाल सिंह के पास 5.70 करोड़ रुपये व पत्नी के पास 2 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इन पर 9.60 लाख रुपये की बैंक की देनदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed