फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP dominated from the first round itself, remained ahead in all the rounds

Ambala News: पहले राउंड से ही हावी रही भाजपा, सभी राउंड में रहीं आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP dominated from the first round itself, remained ahead in all the rounds
अंबाला सिटी। नगर निगम में मेयर पद पर उपचुनाव भाजपा ने जीत लिया। उपचुनाव में शैलजा सचदेवा 20 हजार 487 वोट से जीतकर भाजपा की पहली मेयर बनी। शैलजा ने कांग्रेस की अमीषा चावला को हराया। अमीषा चावला को 20 हजार 133 वोट मिले। भाजपा की शैलजा सचदेवा को 40 हजार 620 वोट और कांग्रेस की अमीषा चावला को 20 हजार 133 वोट मिले।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में भाजपा ने पहले राउंड से ही दबदबा बनाए रखा। भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने सभी 14 राउंड में बढ़त बनाकर रखी। करीब सवा दस बजे ही मेयर उम्मीदवार की जीत की घोषणा हो गई। वहीं, पहले राउंड से ही बढ़त होने पर भाजपा समर्थक ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। जैसे ही शैलजा सचदेवा की जीत की घोषणा हुई तो पूर्व मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा मतगणना केंद्र में पहुंचे। इस दौरान नवनियुक्त मेयर शैलजा सचदेवा को रिटर्निंग अधिकारी दर्शन कुमार ने प्रमाण-पत्र सौंपा। उनके बाहर आते ही समर्थकों ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि पहली बार भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार अंबाला शहर में बनी हैं। शहर में विकास की बड़ी योजनाएं देखने को मिलेगी। विकास का नया रोडमैप शहर में नजर आएगा।
विज्ञापन

जानिये...14 राउंड में क्या रहा आंकड़ा




राउंड भाजपा कांग्रेस नोटा

1 3181 1966 74

2 2880 2135 56

3 2590 1523 43

4 3459 1041 58

5 2750 862 55

6 2935 1400 53

7 2346 2289 55

8 3784 1061 60

9 2895 1275 65

10 3156 1363 74

11 2812 1157 39

12 2909 1499 63

13 2832 1602 69

14 2091 961 44

कुल 40620 20133 808
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed