फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP aiming for hat trick of victory from Ambala seat, Congress will struggle to regain lost ground

लोकसभा चुनाव: अंबाला सीट से जीत की हैट्रिक की फिराक में भाजपा, कांग्रेस खोई जमीन पाने के लिए करेगी जद्दोजहद

Fri, 29 Mar 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Mar 2024 11:56 AM IST
सार

अंबाला लोकसभा सीट पर जीत की लगातार हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड कांग्रेस के राम प्रकाश चौधरी के नाम दर्ज है। वहीं, चुन्नी लाल, सूरजभान, कुमारी सैलजा और रतनलाल कटारिया ही हैं जिन्होंने लगातार दो बार अंबाला लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। इस कड़ी में भाजपा इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है।

विज्ञापन
BJP aiming for hat trick of victory from Ambala seat, Congress will struggle to regain lost ground
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला लोकसभा सीट भाजपा के लिए इस बार महत्वपूर्ण है। पार्टी यहां से जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है। दो बार सांसद रहे दिवंगत रतनलाल कटारिया के बाद अब यह जिम्मेदारी उनकी पत्नी बंतो कटारिया के कंधों पर है। यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अंबाला लोकसभा सीट पर भाजपा की वापसी रतनलाल कटारिया और मोदी लहर के कारण ही संभव हो सकी। दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी खोई जमीन पाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी। हालांकि कांग्रेस बंतो कटारिया के मुकाबले में अभी अपना प्रत्याशी उतार नहीं पाई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के नाम है हैट्रिक का रिकॉर्ड
अंबाला लोकसभा सीट पर जीत की लगातार हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड कांग्रेस के राम प्रकाश चौधरी के नाम दर्ज है। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर वर्ष 1984, 1989 और 1991 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीन बार जीत दर्ज कराई थी। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। भाजपा की टिकट पर वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में रतनलाल कटारिया लगातार दो बार इस सीट को जीत चुके थे। मगर तीसरी बार यह सीट जीत पाते इससे पहले ही उनका निधन हो गया। वह अंबाला सीट पर कुल तीन बार सांसद चुने गए। लगातार सीट जीतने वालों में रामप्रकाश चौधरी के तीन बार के अलावा चुन्नी लाल, सूरजभान, कुमारी सैलजा और रतनलाल कटारिया ही हैं जिन्होंने लगातार दो बार अंबाला लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने नौ बार अंबाला से हासिल की जीती
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने नौ बार जीत हासिल की है। सबसे पहले वर्ष 1952 में अंबाला सीट संयुक्त पंजाब में शामिल थी। तब यहां से पहले सांसद कांग्रेस के टेकचंद निर्वाचित हुए थे। इसके बाद कांग्रेस से जुड़ी सुभद्रा जोशी वर्ष 1957 में और फिर दो बार चुन्नी लाल यहां से जीत हासिल कर संसद पहुंचे। हरियाणा के गठन के बाद वर्ष 1967 में भारतीय जनसंघ से सूरजभान यहां से सांसद बने। मगर इसके बाद एक बार फिर कांग्रेस जीती और इस बार राम प्रकाश चौधरी सांसद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1977 और 1980 में जनता पार्टी से सूरजभान लगातार दो बार सांसद चुने गए। इसके बाद कांग्रेस से राम प्रकाश चौधरी लगातार वर्ष 1984, 1989 और 1991 में सांसद बने और इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा लौटाने का काम किया। इसके बाद वर्ष 1996 में सूरजभान ने भाजपा को उभारा। मगर वर्ष 1998 में कांग्रेस और भाजपा को ऐसा समय भी देखना पड़ा कि दोनों पार्टी सांसद नहीं दे सकीं और इस बार बहुजन समाज पार्टी के अमन कुमार नागरा जीतकर आए।


वर्ष 1999 में भाजपा काे इस सीट पर रतनलाल कटारिया ने जीत दिलाई। मगर इस टर्म के बाद एक बार फिर से कांग्रेस आ गई और इस बार कुमारी सैलजा ने लगातार दो बार (वर्ष 2004 व 2009) भाजपा को आगे नहीं आने दिया। इसके बाद मोदी लहर आई तो भाजपा की फिर से वापसी हुई और रतनलाल कटारिया ने वर्ष 2014 और 2019 में यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed