{"_id":"5f19ca858ebc3e9f6070c086","slug":"bike-thieft-in-babyal-ambala-news-knl383434161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया कार चोरी का प्रयास फिर मोटरइसाइकिल चोरी कर ले गए 3 नौजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किया कार चोरी का प्रयास फिर मोटरइसाइकिल चोरी कर ले गए 3 नौजवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बब्याल क्षेत्र में बुधवार-वीरवार देर रात कार चोरी का प्रयास विफल होने के बाद चोर बाइक चुरा ले गए। चोरी की सारी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत महेश नगर थाने में दी है। बब्याल निवासी मनोज राणा ने बताया कि उसका मोटरसाइकिल गौरव चौहान गांव मुलाना के नाम रजिस्टर्ड है। बुधवार को मोटरसाइकिल मेरे घर के बाहर गली में मकान नंबर तीन निर्मल कांपलेक्स में खड़ी थी। उसे बुधवार-वीरवार देर रात लगभग 12:50 बजे चुरा लिया गया।
तीन नौजवान युवक दे रहे हैं वारदात को अंजाम
सीसीटीवी की फुटेज में तीन नौजवान युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से दो नाबालिग लग रहे हैं जबकि तीसरा देखने में बालिग नजर आ रहा है। पहले यह युवक एक कार को चोरी करते हैं उसे धक्का मारकर स्टार्ट करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन जब वह स्टार्ट नहीं होती तो उसे कुछ दूरी पर जाकर छोड़ देते हैं। इसके बाद इनमें से दो युवक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चुराकर ले जाते हैं।