फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riding miscreants opened fire at Goyal Sweets restaurant in Naraingarh of Ambala, panic in the area

Ambala: नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स रेस्टोरेंट पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Sat, 24 May 2025 10:15 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 May 2025 10:15 AM IST
सार

गोयल स्वीट्स रेस्टोरेंट के संचालक को पहले धमकी भरा फोन आ चुका था। इसके बावजूद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Bike riding miscreants opened fire at Goyal Sweets restaurant in Naraingarh of Ambala, panic in the area
गोयल स्वीट्स - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के नारायणगढ़ में एक बार फिर बदमाशों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे गोयल स्वीट्स रेस्टोरेंट पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने लगभग आठ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गोयल स्वीट्स रेस्टोरेंट के संचालक को पहले धमकी भरा फोन आ चुका था। इसके बावजूद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर आकर अंधाधुंध फायरिंग की और फिर तेजी से फरार हो गए। घटना के समय रेस्टोरेंट में मौजूद लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed