फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike riding couple injured after being hit by a roadways bus

Ambala News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple injured after being hit by a roadways bus
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा हवेली के निकट एक तेजरफ्तार पंजाब रोडवेज की बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घायल दंपती को राहगीरों की मदद से आदेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से वह खुद जगाधरी के एक निजी अस्पताल में चले गए। पड़ाव थाना पुलिस ने घायल बराड़ा के सुहाता गांव निवासी रविंद्र की शिकायत पर पंजाब रोडवेज बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

घायल रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी शशीबाला के साथ बाइक पर अंबाला कैंट के बाजार में आया था। वापस लौटते समय दोपहर डेढ़ बजे हवेली मोहड़ा के निकट पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी संग वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। पत्नी के सिर व आंख पर चोट लगी व बाजू में फ्रेक्चर आया है। मेरे भी हाथ में फ्रेक्चर आया है। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed