फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider teacher's wife dies, daughter injured in road accident

Ambala News: सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की पत्नी की मौत, बेटी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider teacher's wife dies, daughter injured in road accident
- राष्ट्रीय राजमार्ग पंचकुला-यमुनानगर पर नहोनी कट पुल के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। राष्ट्रीय राजमार्ग पंचकूला-यमुनानगर पर नहोनी कट पुल के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इसमें दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक की पत्नी सपना (46) की मौत हो गई व बेटी रूहानी (9) व शिक्षक राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से मुलाना के एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


छुट्टियों में घर आए थे शिक्षक

घायल बराड़ा के योगी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। इन दिनों स्कूल में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण अपने परिवार के साथ घर आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर को वह अपनी पत्नी सपना, बेटी रूहानी के साथ बाइक पर सवार होकर निजी काम से साहा गए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वह नहोनी कट पुल से थोड़ा आगे मुलाना की तरफ पहुंचे तो एक कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए थे। सपना व बेटी रूहानी के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं आने के कारण वह बेहोश हो गई थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पत्नी सपना को मृत घोषित कर दिया था। बेटी के शरीर में फ्रेक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed