{"_id":"68efe562cd29973d5d081966","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-ambala-news-c-36-1-amb1001-151500-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
Wed, 15 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने खेड़गी गांव निवासी राजिंदर कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। राजिंदर ने बताया कि वह कूरियर कंपनी में नौकरी करता है। 9 अक्तूबर को वो अपने घर से बाइक पर सवार होकर नारायणगढ़ जा रहा था। जब वो तेल डलवाने के लिए बरसू माजरा गांव के पेट्रोल पंप पर रुका तो एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, इससे वह नीचे गिर गया। कार चालक उन्हें एक अस्पताल में लेकर गया, लेकिन वह उन्हें वहां छोड़कर भाग गया। इसके बाद परिजन अंबाला छावनी अस्पताल ले आए तो यहां से उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया गया, लेकिन वो चंडीगढ़ जाने की बजाय एक प्राइवेट अस्पताल में आ गए। यहां डाॅक्टरों ने बताया कि उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई है।