फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley, fellow injured

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley, fellow injured
वीरवार को कस्बा शहजादपुर के महाराणा प्रताप चौक के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक अन्य 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पवन कुमार निवासी जबखेड़ा यूपी अपने अन्य साथी राजपाल निवासी दलीप शाह खेड़ा जिला रायबरेली कक्कड़ माजरा में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। दोनों बाइक पर शहजादपुर से नारायणगढ़ की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक के निकट सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी राजपाल घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत सेक्टर 6 पंचकूला के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पवन के शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed