फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Big initiative for disaster victims from Bhurewala, relief material sent to Punjab

Ambala News: भूरेवाला से आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी पहल, राहत सामग्री को भेजा गया पंजाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Big initiative for disaster victims from Bhurewala, relief material sent to Punjab
भूरेवाला गांव से अमृतसर पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री रवाना करते हुए पूर्व व
नारायणगढ़। भूरेवाला गांव से आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी पहल करते हुए अमृतसर पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा एकत्र की गई सामग्री को रवाना किया। गांववासियों ने मिलकर खाद्य सामग्री, कपड़े, दवाइयां, जरूरी सामान, 3 ट्राली खाद्य सामग्री और 1 ट्राली भूसा एकत्रित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजा। डॉ. पवन सैनी ने ग्रामीणों की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
विज्ञापन

भूरेवाला गांववासी समाज सेवा की प्रेरणा बने हुए हैं। आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी और किसी को भी अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा। डॉ. पवन सैनी ने गांव भूरेवाला वासियों के साथ-साथ रमेश सिंह, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, बीडीसी सदस्य दीपचंद और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अंबली, भाजपा नेत्री ममता सैनी, राकेश बिंदल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed