फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Big action by Minister Anil in Haryana, IO of Kurukshetra Adarsh police station suspended

Haryana: मंत्री अनिल का बड़ा एक्शन; कुरुक्षेत्र आदर्श थाने का आईओ सस्पेंड, बाइक छीनने का था मामला

Fri, 09 Feb 2024 04:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Feb 2024 04:47 PM IST
सार

अंबाला में जनता दरबार में मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र एसपी को फोन कर संबंधित आईओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने तथा केस दर्ज कर छानबीन के निर्देश दे दिए। वहीं, एक मामले में एसपी हिसार को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Big action by Minister Anil in Haryana, IO of Kurukshetra Adarsh police station suspended
अनिल विज के जनता दरबार में फरियादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र के बारवा गांव से आए शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ माह पूर्व वह कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में उपचार कराने गया था, मगर वहां पर तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे नकदी और उसकी बाइक छीन ली। वह दो आरोपियों को पहचानता भी है और घटना के दिन ही उसने आदर्श थाने में शिकायत दी थी।

विज्ञापन


उसकी शिकायत एक आईओ के पास थी और आईओ उसे केस दर्ज करने का केवल झांसा देता रहा और मामले में आज तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उक्त शिकायत सुनते ही गृह मंत्री अनिल विज को गुस्सा आ गया और उन्हाेंने मामले को गंभीरता को देखते हुए तुरंत कुरुक्षेत्र एसपी को फोन कर संबंधित आईओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने तथा केस दर्ज कर छानबीन के निर्देश दे दिए। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार को अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।
विज्ञापन


फौजियों को कार्रवाई के लिए बार्डर से यहां आना पड़े, यह ठीक नहीं
गृह मंत्री को पलवल से आए फौजी ने बताया कि उनकी जमीन पर कब्जे के मामले में पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है और उसे मजबूरी में बार-बार बार्डर पर अपनी ड्यूटी छोड़ पलवल पुलिस के पास कार्रवाई के लिए आना पड़ रहा है। गृह मंत्री फौजी से बोले कि यहां अनिल विज बैठा है तुम्हारी लड़ाई लड़ने के लिए, तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं, इसके बाद उन्होंने पलवल एसपी को फोन मिलाते हुए कहा कि फौजियों को कार्रवाई कराने के लिए बार्डर पर अपनी ड्यूटी छोड़ यहां आना पड़े यह ठीक नहीं है, आप इस मामले में पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराते हुए फौजी को इंसाफ दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार एसपी को फोन, एसआईटी से जांच के निर्देश
गृह मंत्री को हिसार से आए फरियादी ने जेसीबी बेचने के मामले में ठगी करने की शिकायत दी। इस पर उन्होंने एसपी हिसार को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार करनाल से आए फरियादी ने चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने, पानीपत से आई महिला ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए, अंबाला से आई विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने व बेटी होने के बाद उसे घर से निकालने, यमुनानगर से आई महिला ने दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई नहीं होने, करनाल से आई परिवार ने आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, अंबाला सिटी निवासी परिवार ने लक्की ड्रा स्कीम के तहत उनसे साढ़े चार लाख रुपये की ठगी होने, हिसार निवासी किसान ने धोखे से उसका ट्रैक्टर दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने नाम कराने, अंबाला सिटी छोटा माजरी निवासी फरियादी ने क्षेत्र से मोबाइल टावर को हटाने एवं अन्य कई शिकायतें गृह मंत्री अनिल विज के पास आई। सभी पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अंबाला छावनी के डीएसपी आशीष चौधरी, पड़ाव एसएचओ दलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed