{"_id":"6938915f0395e72e820e7ae0","slug":"bhushan-from-mahmudpur-village-became-a-lieutenant-in-the-army-ambala-news-c-36-1-amb1002-154434-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महमूदपुर गांव के भूषण सेना में बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महमूदपुर गांव के भूषण सेना में बने लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
बराड़ा के महमूदपुर गांव से लेफ्टिनेंट बने भूषण सैनी को बधाई देते मुख्यमंत्री हरियाणा। संवाद
बराड़ा। महमूदपुर के भूषण सैनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं, इससे गांव में जश्न का माहौल है। भूषण के भाई कर्मचंद गोल्डी कारोबारी हैं और भाजपा जिला महामंत्री भी हैं, उन्होंने बताया कि भूषण सैनी बचपन से ही प्रतिभावान रहे हैं। वह तीसरी कक्षा में जिला स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रहे, जबकि मुलाना हलका स्तर पर पांचवीं कक्षा में पहला स्थान हासिल किया।
वह खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे और पढ़ाई में भी अच्छे रहे। उन्होंने दसवीं तक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में हासिल की। उसके बाद 12 वीं तक शहजादपुर सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की और स्नातक की पढ़ाई कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से की। हरियाणा सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भूषण सैनी से मुलाकात कर उन्हें शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।
भूषण सैनी के मन में सेना में जाने का जज्बा था और वर्ष 2009 में वह भारतीय सेना में जीडी क्लर्क के पद पर भर्ती हुए। इसके बाद से वह लगातार उच्च पद के लिए कोशिश करते रहे और लेफ्टिनेंट पद के लिए परीक्षा भी दी। इसके लिए उन्होंने नोएडा के एक इंस्टीटयूट से कुछ दिन कोचिंग भी ली। मेहनत और लगन के बल पर आखिकार भूषण सैनी परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट बन गए। संवाद