फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bharat Jansamvad Sankalp Yatra will go to every village and city areas: ADC

हर गांव और शहर के क्षेत्रों में जाएगी भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bharat Jansamvad Sankalp Yatra will go to every village and city areas: ADC
अंबाला सिटी। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने उपायुक्त कार्यालय में विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें इस यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक गांवों व शहरों के वार्डों में जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला और ब्लॉक स्तर पर समन्वय व निगरानी समिति बनाई गई हैं। जिला स्तरीय समिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा दो गैर सरकारी सदस्य, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा व सतीश मेहता को लिया गया है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर से यह यात्रा शुरू होगी जोकि 26 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। यात्रा का पहले 10 दिन का रूट प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग इस यात्रा के सफल संचालन व सुरक्षा की दृष्टि से जो भी एतिहातन कदम उठाए जाने हैं, वह सभी प्रबंध करे। इस यात्रा के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दो कमेटियां भी बनाई गई हैं। एक उत्सव कमेटी, दूसरी स्वागत कमेटी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के अलावा पात्र लोगों को योजनाओं व सेवाओं का लाभ देने का कार्य किया जाएगा। वहीं पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप भी लगाए जाएगें। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह का स्टॉल, पशुपालन विभाग का स्टॉल आदि विभागों के स्टॉल तथा स्वीप गतिविधियां भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed