फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Belarus was sent instead of Portugal, Home Minister handed over investigation to SIT

Haryana: पुर्तगाल की जगह पहुंचा दिया बेलारुस, गृह मंत्री ने एसआईटी को सौंपी जांच

Mon, 01 Jan 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jan 2024 12:38 AM IST
सार

सोनीपत निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने के आरोप लगाए। पुलिस कमिश्नर सोनीपत को कार्रवाई के निर्देश गृह मंत्री ने दिए। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने उनके शास्त्री कॉलोनी आवास पर शिकायतें सुनीं।

विज्ञापन
Belarus was sent instead of Portugal, Home Minister handed over investigation to SIT
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

साहब मेरे भाई को पुर्तगाल भेजने के लिए एक एजेंट ने झांसा दिया था और लगभग पांच लाख रुपये उन्होंने अलग-अलग किश्तों में एजेंट को दे दिए थे। एक अक्टूबर को उसका भाई नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुआ था, मगर एजेंट ने पुर्तगाल भेजने के बजाए बेलारुस भेज दिया। बोले कि वहां से उसे सड़क मार्ग से पुर्तगाल ले जाएंगे। उसके भाई का फोन आया कि वह बेलारुस के जंगलों में है और यहां से उन्हें पुर्तगाल ले जाया जा रहा है। इसके बाद कोई फोन नहीं आया।
विज्ञापन


उक्त जानकारी कैथल से आए फरियादी ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को उनके शास्त्री कॉलोनी आवास पर शिकायतें सुनते हुए दी। फरियादी ने बताया कि अब उनका भाई कहां है और कैसा है, इसकी जानकारी नहीं है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान पलवल से आए आईटीबीपी के जवान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके घर पर कब्जा करने की नीयत से ताला तोड़ा और तोड़फोड़ करके मारपीट की। उसके द्वारा दर्ज कराए गए केस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गृह मंत्री ने एसपी पलवल को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार सेना में तैनात पलवल निवासी सैन्यकर्मी ने बताया कि उसे व उसके ताऊ के लड़के को झूठे मामले में फंसाया गया है। मंत्री विज ने एसपी नूंह को मामले की पुन: जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल निवासी बुजुर्ग ने अपनी बहू पर झूठा इलजाम लगाकर उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने के आरोप लगाए व हिसार से आए व्यक्ति ने उस पर फर्जी मारपीट का मामला दर्ज होने की शिकायत दी, कैथल से आए फरियादी ने उसके प्लाॅट पर कब्जे का आरोप लगाया। इसके अलावा अन्य मामले भी आए, जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed