{"_id":"68cf1212b313a50b51091895","slug":"before-navratri-fruits-are-selling-at-a-higher-price-than-the-market-and-the-market-is-adorned-with-puja-materials-ambala-news-c-36-1-amb1002-150021-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नवरात्रि से पहले बाजार में मंडी से महंगे बिक रहे फल, बाजार पूजा सामग्री से सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नवरात्रि से पहले बाजार में मंडी से महंगे बिक रहे फल, बाजार पूजा सामग्री से सजे
विज्ञापन
छावनी के राम बाजार में नवरात्रि पर पूजा का सामान खरीदते लोग। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। नवरात्र से पहले बाजार में तेजी देखने को मिली रही है। व्रत में प्रयोग होने वाले फलों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। मंडी में सेब अगर 100 रुपये का डेढ़ किलो मिल रहा है तो ठेलों तक आते-आते 100 रुपये के एक किलो दाम हो जा रहे हैं। इसी प्रकार केला 80 रुपये दर्जन के हिसाब से बिक रहा है। वहीं नाशपाती के दाम 80 रुपये किलो चल रहे हैं, वहीं पपीता के रेट 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जबकि आम दिनों में पपीता 40 से 50 रुपये किलोग्राम बिकता है। ऐसे में लाेग फुटकर व्यापारियों की अपेक्षा मंडी में जाकर खरीददारी करना अधिक पसंद कर रहे हैं। फल बिक्रेताओं का कहना है कि नवरात्रि के बाद फलाें के दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है। फल बिक्रेता राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मंडी से उन्हें भी फल महंगे मिल रहे हैं इस कारण से वह भी इन्ही दामों पर अपना मार्जन लगाकर बेच रहे हैं।
सजने लगा बाजार, टेंट की जागरण के लिए हो रही बुकिंग
महिलाओं ने बाजार में माता की पूजा के लिए सामान खरीदना शुरू कर दिया। नवरात्र के नौ दिन को बेहद ही पवित्र माना जाता है। नौ दिन माता की आराधना के लिए लोग अलग-अलग प्रकार से साधना करते हैं। देवियों को जो पसंद है उस हिसाब से अपनी खरीदारी करते हैं। बाजार में माता की लाल चुनरी, लाल सिंदूर, कलश, मौली, लोग, इलाइची, जटा वाला नारियल, वस्त्र और शृंगार का सामान खरीदा जा रहा है। इस में माता की चुनरी 5 से 50 रुपये, सिंदूर 10 से 20 रुपये, मौली 20 रुपये, लौंग 10 से 20 रुपये, इलाइची 10 से 20 रुपये, नारियल 50 से 60 रुपये, वस्त्र और शृंगार 50 से 200 रुपये तक मिल रहा है। वहीं माता की पूजा के लिए मूर्तियां भी कलाकाराें के पास बिक रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने माता के जागरण के लिए भी तैयारी भी शुरू कर दी हैं, इसके लिए झांकियों के सामान को ठीक किया जा रहा है। वहीं टेंट और जागरण पार्टी को बुक किया जा रहा है।

छावनी के राम बाजार में नवरात्रि पर पूजा का सामान खरीदते लोग। संवाद- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन