फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Before gheraoing the Home Minister's residence, the protesters surrounded the bus stand

गृहमंत्री आवास का घेराव करने से पहले प्रदर्शनकारियों को बस स्टैंड पर घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Before gheraoing the Home Minister's residence, the protesters surrounded the bus stand
अंबाला। मेडिकल कॉलेजों से सेवा मुक्त अनुबंधित कोविड कर्मचारी रोजगार बहाली की मांग को लेकर रविवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने अंबाला पहुंचे। कुछ कर्मचारी बस स्टैंड पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने उन्हें मौके पर ही घेरा लिया। पुलिस ने उनके मोबाइल ले लिए और उन पर नजर बनाए रखी। इसके बावजूद कर्मचारी नहीं माने तो डीएसपी रामकुमार की मौजूदगी में कर्मचारियों को रोडवेज की बसों में बैठाकर करनाल छोड़ा गया। डीएसपी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके प्रतिनिधित्व मंडल की जल्द मंत्री विज से मुलाकात करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि कर्मचारियों ने एक दिन पहले ही चेता दिया था कि वह गृहमंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट था। प्रदर्शनकारियों को रोकने व बसों में बैठाकर भेजने के लिए पहले ही रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। दो बसों को शास्त्री कॉलोनी मोड़ पर खड़ा कर रखा था और कुछ को बस स्टैंड परिसर में।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 31 मार्च को कोरोना काल में सेवाएं देने वाले अनुबंधित 2212 कर्मचारियों को सेवा मुक्त कर दिया था। इसके विरोध में कर्मचारी जिला स्तर और पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे थे। विभाग ने जनरल अस्पतालों में कार्यरत 1383 को बहाल कर दिया, लेकिन हरियाणा के छह मेडिकल कॉलेजों से छंटनीग्रस्त 829 कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed