{"_id":"613682968ebc3eb50202888a","slug":"bappa-will-sit-in-the-pandals-from-house-to-house-on-10th-after-the-meetings-the-sangh-started-preparations-ambala-news-knl823748104","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 को घर-घर, पंडालों में विराजेंगे बप्पा, बैठकों के बाद संघ ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 को घर-घर, पंडालों में विराजेंगे बप्पा, बैठकों के बाद संघ ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। 10 सितंबर को घर-घर व पंडालों में बप्पा विराजमान होंगे। बप्पा के स्वागत के लिए विभिन्न संघों द्वारा तैयारियों को लेकर बैठकें भी की जा रही हैं। पिछले साल गणपति महोत्सव कोरोना की भेंट चढ़ गया था लिहाजा इस साल हर कोई गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाना चाहता है। इसी कारण इस बार झांकियां एवं बड़े कार्यक्रम भी शहर के मुख्य पंडालों में होंगे इसकी तैयारियां की जा रही हैं। भंडारे के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हैं और एक-दूसरे को निमंत्रण देने का दौर भी शुरू हो गया है।
भक्ति की शक्ति विषय पर प्रस्तुत किया जाएगा नाटक
कोतवाली बाजार के श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल के सदस्यों ने गणपति महोत्सव को लेकर बैठक की। बताया कि 10 सितंबर को पूरी विधि विधान के साथ गणपति बप्पा को पंडाल में विराजमान किया जाएगा। 15 सितंबर तक सुबह और शाम दो समय आरती होगी। वहीं 15 सितंबर को भक्ति की शक्ति विषय पर हरिद्वार से आने वाली मंडली नाटक प्रस्तुत करेगी। इसी दिन भंडारा भी लगाया जाएगा और रात को गणपति बप्पा को 56 भोग लगाया जाएगा। 16 सितंबर को पूरे विधि-विधान और पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा के साथ बप्पा को विदाई देते हुए प्रतिमा को हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर सतीश गुप्ता, शुभम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रमन मल्होत्रा, अरुण शर्मा, राकेश गुप्ता, धर्मपाल, सचिन, सोनू टक्कर व राकेश मौजूद रहे।
9 से 12 बजे प्रस्तुत की जाएंगी झांकियां
छोटा बाजार के श्री गणेश मंडल द्वारा 20 वां श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान सदस्य महेश ने बताया कि 10 सितंबर को गणेश जी को पंडाल में विराजमान किया जाएगा। प्रतिदिन आरती की जाएगी और 15 सितंबर को रात 9 बजे से 12 बजे तक संदीप नटखट अंबाला वालों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। 16 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और बप्पा का हरिद्वार में विसर्जन किया जाएगा।