फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bank employee loot

बैंककर्मी से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, नाके पर होमगार्ड ने रोका तो किया वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
bank employee loot
सदर बाजार चौक पर पंजाब नेशनल बैंक कर्मी से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों को जैसे ही पुलिस ने सदर बाजार चौक पर बने नाके पर रोका तो उन्होंने पुलिस मुलाजिमों पर ही हमला कर दिया। इस बीच एक होमगार्ड का जवान सुनील भी रॉडनुमा हथियार लगने पर चोटिल हो गया। इसी का फायदा उठाकर बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए। हालांकि पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन लॉकडाउन के चलते रास्ते सुनसान होने के कारण वह पकड़ में नहीं आए। घायल मुलाजिम को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने बैंककर्मी महिला की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस बाजारों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। बैंककर्मी महिला की पहचान गोबिंद नगर निवासी दीपम के रूप में हुई। जो बैंक में ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। मंगलवार दोपहर के समय वह बैंक के बाहर निकली ही थी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने झपटा मारकर मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर सदर बाजार चौक के नाके पर खड़े हवलदार, होमगार्ड व सिपाही ने उन्हें रोकना चाह तो बदमाश भागने लगे। आनन-फानन में उन्होंने रॉडनुमा हथियार से हमला कर दिया। इस बीच रॉड होमगार्ड की टांग पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed