Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bail to the accused in fraud worth crores

Ambala News: करोड़ों की ठगी में आरोपी को जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Bail to the accused in fraud worth crores
अंबाला सिटी करोड़ों के क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी के घोटाले में आरोपी तरुण तनेजा को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इस मामले की सुनवाई अंबाला में सेशन कोर्ट में चल रही है। इसमें पहले ही कंपनी में दो प्रमुख लोगों को जमानत मिल चुकी थी, अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को जमानत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता भानोखेड़ी गांव निवासी मनदीप सिंह ने 24 अगस्त 2022 को थाना सदर अंबाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कपिल, विकास और पवन कुमार ने उससे और अन्य व्यक्तियों से क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी में पैसा जमा कराने के नाम पर ठगी की है। इस शिकायत पर थाना सदर अंबाला में केस दर्ज किया था। साथ ही जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया।
विज्ञापन

कंपनी में मुख्य आरोपियों द्वारा बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। यहां सैकड़ों लोगों को आमंत्रण दिया जाता था और यहीं पर लालच दिया जाता था। इस दौरान लोगों को शुरुआत में आठ हजार और उससे अधिक रुपये लगाने के लिए कहते थे और पांच माह में रुपये दोगुने और उससे ज्यादा करने का वादा किया जाता था। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कहते थे। इस तरह लोगों को लालच देकर हजारों की संख्या में लोगों को जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने की थी गिरफ्तारियां

इसके बाद पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में आरोपी विकास कालड़ा निवासी सेक्टर-8 अंबाला शहर को अमृतसर पंजाब से, तरुण तनेजा निवासी न्यू लक्ष्मण कॉलोनी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र को पिलानी राजस्थान से तो आरोपी रमेश कुमार निवासी गांव खरींडवा थाना शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र को अंबाला से गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ कर 60 लाख रुपये कीमत की संपत्ति, 13 बैंक खाते सीज किए गए थे। इसके अलावा चार गाड़ियां इसमें इनोवा, वैन्यू, सियाज और डेटसन रेडिगो को कब्जे में लिया गया है। वहीं नकदी व सोना भी बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed