{"_id":"65bc17f1062c4d1fb20c16f7","slug":"bag-full-of-cash-stolen-in-madurai-chandigarh-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-117712-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मदुरई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में नगदी से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मदुरई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में नगदी से भरा बैग चोरी
Fri, 02 Feb 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मदुरई-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का नगदी से भरा बैग चोरी हो गया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना 16 अगस्त की है। मामले की शिकायत पहले चंडीगढ़ जीआरपी को दी गई। 24 जनवरी को अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर अब अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तिरुपति बालाजी आंध्रप्रदेश निवासी शरीफ ने बताया कि 16 अगस्त को वह ट्रेन नंबर 12687 में चंडीगढ़ तक यात्रा कर रहे थे। बीच सफर में मेरठ रेलवे स्टेशन पर उसकी भाभी प्रवीण का हेड बैग कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। बैग में 50 हजार रुपये की नगदी, 2 मोबाइल फोन व तीन चार्जर थे। यह बैग रात 12 बजे से लेकर 1 बजे के बीच में चोरी हुआ था।