{"_id":"63447157fe0df912da1e51ea","slug":"avoiding-sweets-the-shadow-craze-of-the-salty-variety-combo-gift-pack-ambala-news-knl124034988","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाइयों से परहेज, नमकीन वैरायटी के कंाबो गिफ्ट पैक का छाया क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाइयों से परहेज, नमकीन वैरायटी के कंाबो गिफ्ट पैक का छाया क्रेज
विज्ञापन
अंबाला सिटी। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में दुकानदारों की ओर से तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। ज्यादातर ग्राहकों का रुझान मार्केट से मिलने वाली नमकीन आइटम से संबंधित विभिन्न प्रकार की वैरायटी पर है। ग्राहकों को जूस, कोल्ड्रीक, चॉकलेट, केक, चिप्स, कुरकुरे आदि से बने कांबो गिफ्ट पैक दुकानदारों की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ग्राहकों की माने तो मिठाइयों आदि में त्योहारी सीजन के दौरान मिलावट होती है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होती है।
वहीं नमकीन आइटम व जूस, चॉकलेट, बिस्कुट आदि के कांबो गिफ्ट पैक बाजारों में मिल रहे हैं। जिसको बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ इन व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक बेकरी से संबंधित सामान की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ज्यादातर ग्राहक नमकीन आइटम की वैरायटी के विभिन्न कांबो गिफ्ट पैक की खरीदारी कर रहे हैं। यह गिफ्ट कंबो पैक 200 से 1500 रुपये तक दिया जा रहा है। मार्केट में कुछ गिफ्ट कंबो पैक ब्रांडेड कंपनियों के उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिसमें चिप्स, पॉपकॉर्न, चॉकलेट, जूस, कोल्डड्रिंक, केक, स्पेशल चिल्ड्रन पैक, किंडर जॉय, बिस्कुट गिफ्ट पैक, मिक्स कंबो गिफ्ट पैक आदि प्रकार की वैरायटी ग्राहकों के लिए मंगवाई जा चुकी है।
90 से 900 रुपये तक के पैक
ग्राहकों के लिए चॉकलेट, बिस्कुट, केक पैक में बेहतर क्वालिटी के कांबो पैक तैयार किए गए हैं। वहीं स्पेशल चिल्ड्रन पैक बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा है। यह 90 से 900 रुपये तक दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- साहिल जौली, संचालक, जौली बेकरी, मानव चौक अंबाला सिटी।
ग्राहकों का रुझान खरीदारी में
प्रतिवर्ष की तर्ज पर इस बार भी नमकीन, बिस्कुट, केक आदि वैरायटी से तैयार गिफ्ट कंबो पैक की खरीदारी ग्राहक कर रहे हैं। त्योहारी सीजन के चलते कई बार कांबो गिफ्ट पैक की कमी हो जाती है।
- दीपक सेठी, संचालक, शिव करियाना कंपनी, सेठी मार्केट, हिसार रोड अंबाला सिटी।
ग्राहकों के बजट में हैं पैक
बेहतर क्वालिटी की विभिन्न वैरायटी दुकान में रखी गई हैं। जिसमें कुछ गिफ्ट पैक ब्रांडिड कंपनियों द्वारा तैयार किए हुए हैं, जोकि ग्राहकों के बजट में हैं। गिफ्ट पैक मात्र 150 से 750 रुपये में दिया जा रहा है।
- संजीव कुमार, संचालक, गंभीर करियाना स्टोर जलबेड़ा चौक अंबाला सिटी।
नमकीन की 20 तरह की वैरायटी
त्योहारी सीजन के मद्देनजर नमकीन आइटम में हर प्रकार की वैरायटी तैयार की जा रही है। जिसमें स्पेशल रेवड़ी गजक, तिल के लड्डू व करीब 20 तरह से नमकीन की वैरायटी स्पेशल तैयार की जा रही है।
- अशोक कुमार, संचालक, ग्वालियर गज्जक भंडार, बसांतिया वाली गली, जगाधरी गेट अंबाला सिटी।