फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auto overturned on the highway, two children died

Ambala News: राजमार्ग पर पलटा ऑटो, दो बच्चों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned on the highway, two children died
अंबाला सिटी। मुरादाबाद से शादी समारोह में शामिल होकर मोहाली लौट रहे परिवार का ऑटो अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई तो तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के नागरिक अस्पताल और सद्दोपुर के एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत स्थिर है। हादसे से मरने वाले बच्चे की पहचान चार वर्षीय इंद्रजीत और 11 वर्षीय शिवकांत के रूप में हुई। बताया जाता है कि ऑटो में 12 लोगों का परिवार सवार था। वे सोमवार को मुरादाबाद के हैदराबाद गांव से मोहाली के लिए निकले थे। सुबह अंबाला पहुंचते ही जंडली पुल के पास अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने से पलटा ऑटो

इंचार्ज रघुबीर सिंह ने बताया कि मोहाली के रहने वाले अरुण कुमार अपने साढू अंकित उसकी पत्नी सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अंबाला सिटी के जंडली पुल के पास पहुंचे तो चालक अरुण अपना संतुलन खो बैठा और ऑटो पलट कर ग्रिल से टकरा गया। इस कारण चार वर्षीय इंद्रजीत के सिर में गहरी चोट लगी। इससे उसकी मौत हो गई। अरुण की बाईं बाजू कट गई। इसके अलावा हादसे में अरुण की पत्नी 26 वर्षीय सिरवती, 25 वर्षीय अंकित और 11 वर्षीय शिवकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। दोपहर तीन बजे के बाद 11 वर्षीय शिवकांत ने भी चंडीगढ़ 32 में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चलाकर बच्चों को पढ़ा रहा था अरुण



चालक अरुण के भाई करण ने बताया कि ऑटो चालक अरुण मोहाली का निवासी था। वह मोहाली में ऑटो चलाकर परिवार को पाल रहा था। चार दिन पहले ही वे साले की शादी में शामिल होने मुरादाबाद गए थे। शादी में जाने वाले अधिक लोग थे और सामान भी था तो अरुण ने ऑटो से ही जाने का फैसला लिया। उसके साथ ऑटो में बच्चों सहित 12 लोग सवार थे। इसमें मोहाली निवासी अरुण, उसकी पत्नी सिरवती, अरुण के बच्चे चार वर्षीय इंद्रजीत, पांच वर्षीय पीयू, अरुण का साढू जीरकपुर निवासी अंकित उसकी पत्नी पिंकी उनके बच्चे दो वर्षीय निधि और एक वर्षीय अनूप, कालका निवासी आरती और उसके बच्चे ढाई वर्षीय वंशिका, 11 वर्षीय शिवकांत और जीरकपुर निवासी 13 वर्षीय गौरव बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed