फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attempt to molest a Class 7 student after dragging her into the bushes in Ambala.

Haryana: सातवीं कक्षा की छात्रा को झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, भागकर बचाई जान

Tue, 28 Jul 2026 10:51 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 10:51 PM IST
सार

पुलिस ने सुबह ही घटनास्थल का जायजा लिया। झाड़ियों से छात्रा का स्कूल बैग व ड्रेस बरामद की गई। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला है। फिलहाल उसमें एक युवक दिखाई दे रहा है जो बाइक पर है।

विज्ञापन
Attempt to molest a Class 7 student after dragging her into the bushes in Ambala.
पुलिस ने झाड़ियों से छात्रा का स्कूल बैग और ड्रेस बरामद की - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला जिले के एक सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ मंगलवार सुबह एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अज्ञात आरोपी जबरन हाईवे किनारे झाड़ियों में खींच ले गया। छात्रा ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर व निर्वस्त्र हालत में झाड़ियों से निकलकर हाईवे की सर्विस लेन पर पहुंचकर मदद मांगी और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की जांच एजेंसियां व जिला बाल कल्याण समिति की टीम हरकत में आई। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर अज्ञात पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। छात्रा के पिता ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


झाड़ियों से छात्रा का स्कूल बैग व ड्रेस

इलाका थाना पुलिस ने सुबह ही घटनास्थल का जायजा लिया। झाड़ियों से छात्रा का स्कूल बैग व ड्रेस बरामद की गई। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला है। फिलहाल उसमें एक युवक दिखाई दे रहा है जो बाइक पर है। हालांकि घटनास्थल के दूर-दूर तक झाड़ियां होने के कारण वहां की फुटेज नहीं मिल पाई है। छात्रा ने पुलिस को अभी एक युवक द्वारा ही जबरन मुंह बंद कर झाड़ियों में ले जाने व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दंपति ने पहुंचाया घर

छात्रा सरकारी स्कूल में जाने के लिए सुबह 8 बजे अपने घर से निकली थी। वह पैदल स्कूल जाया करती थी। रास्ते में ही युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बच्ची रोते चिल्लाते हुए मदद मांग रही थी। तभी एक बाइक सवार दंपती ने उनकी मदद कर उसे घर पहुंचाया था। बाद में पुलिस को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल जांच में नहीं हुई पुष्टि

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद छात्रा का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है और न ही छात्रा के शरीर पर बाहरी चोट के निशान हैं। आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। बलदेव नगर थाना सहित सीआईए-1 व 2 की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। छात्रा प्रवासी परिवार से है। चार बहन-भाइयों में वह सबसे बड़ी है। पिता मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं।

हाईवे की सर्विस लेन से महज 50 कदम की दूरी पर घटना

अंबाला सिटी-चंडीगढ़ हाईवे की सर्विस लेन से महज 50 कदम की दूरी का यह घटनाक्रम है जबकि एक निजी अस्पताल साथ होने के कारण इलाके में पूरी चहल-पहल रहती है। इस बीच एक युवक द्वारा छात्रा को जबरन झाड़ियों में ले जाकर कपड़े उतारने व दुष्कर्म के प्रयास पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अंबाला के जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष संगीता का कहना है कि बुधवार को उनकी टीम बच्ची की काउंसलिंग करेगी। फिलहाल यह स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कितने लड़के थे और कौन थे।


वहीं, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि सीसीटीवी में एक युवक की तस्वीर कैद हुई और उसकी तलाश भी की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में अभी तक दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है और न ही छात्रा के शरीर पर कोई चोट के निशान मिले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed