फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attempt to burn woman by pouring diesel

Ambala News: डीजल डालकर महिला को जलाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn woman by pouring diesel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दलीपगढ़ क्षेत्र में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे जिंदा जलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दलीपगढ़ निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2009 में जगाधरी निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे कम दहेज के लिए ताने दिए जाने लगे। उसने परिवार चलाने के लिए घरों में काम किया और स्कूल में चपरासी की नौकरी की। मेहनत की कमाई से एक प्लॉट खरीदा और घर बनाया, अब उसका पति संजय और ससुर मांगे राम उस मकान को बेचने और पैसे हड़पने के लिए उस पर लगातार दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, आरोपी पति शराब का आदी है और अक्सर मारपीट करता है। पीड़िता ने बताया कि 23/24 अक्टूबर की रात जब वह सो रही थी, तो उसके पति ने कपड़ों पर डीजल डालकर आग लगा दी और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर उसका बड़ा बेटा मौके पर पहुंचा और अपनी मां की जान बचाई। पीड़िता का आरोप है कि उसे कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed