फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attack on youth returning from court with Gandasi and swords, case filed against five

कोर्ट से वापस लौट रहे युवक पर गंडासी व तलवारों से हमला, पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Attack on youth returning from court with Gandasi and swords, case filed against five
Attack on youth returning from court with Gandasi and swords, case filed against five - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कोर्ट से वापस घर लौट रहे साहिल पर कार सवार युवकों तेजधार हथियारों से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सोमवार की सुबह वकीलों के चैंबर के पीछे हुई इस घटना में घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर और टांगों पर टांके लगे हैं। युवक किसी पुराने केस में जमानत कराने के लिए कोर्ट आया था लेकिन वर्क सस्पेंड होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी राम कुमार और चौकी नंबर पांच के इंचार्ज सुल्तान सिंह मौके पर पहुंचे। घायल के बयानों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

बादशाही बाग कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता वीर कुमार लकड़ी का काम करते हैं। करीब बीस दिन पहले रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया था। उसके रोहित, कुलजीत और चेतन के साथ पहले से झगड़े चल रहे हैं। ये सभी उसके साथ रंजिश रखते हैं। इन्होंने पिछली बार भी जान से मारने की नीयत से उसके घर पर हमला किया था। सोमवार की सुबह वह अपने पहले केस की जमानत कराने के लिए कोर्ट आया था। उसका दोस्त आकाश भी उसके साथ था। वर्क सस्पेंड होने के कारण कोर्ट में काम नहीं हो रहा था। साहिल ने बताया कि करीब सवा दस बजे दोनों वापस घर जाने के लिए वकीलों के चैंबर से पीछे एडीआर सेंटर की तरफ निकले थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की आल्टो कार उनके सामने आकर रुकी।
विज्ञापन

कार से भानोखेड़ी का चेतन, दुर्गानगर का कुलजीत, सौंडा का विशाल, सिंघावाला का मोहित, रत्नगढ़ का रोहित निकले। उनके हाथों में तलवारें, गंडासी और डंडे-बिंडे थे। बचाव के लिए जब वह भागने लगा तो सभी ने उसका रास्ता रोक लिया। उस पर हमला कर दिया। हालांकि आकाश वहीं खड़ा रहा। आरोपियों ने उसे कुछ नहीं कहा। इसी दौरान आरोपी चेतन ने हाथ में पकड़ी गंडासी उसके सिर पर मारी, गंभीर चोट लगने के कारण वह नीचे गिर गया। उसके बाद सभी ने हथियारों से उसकी टांग व कमर पर गंभीर चोटें मारी। साहिल ने बताया कि जब उसने बचने के लिए शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी कारण आरोपी कार लेकर मौके से भाग गए। जाते समय बोले की इस बार तो बच गया लेकिन अगली बार नहीं छोड़ेंगे। उसके बाद उसके दोस्त आकाश ने प्राइवेट वाहन के माध्यम से उसे सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर और टांगों पर टांके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार के अनुसार कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चैंबर के पीछे एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। विवाद का कारण पुरानी रंजिश रही। पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed