{"_id":"654c00b73d2ccfc920032ca4","slug":"attack-on-two-youths-with-knife-and-rod-case-against-four-ambala-news-c-36-1-sknl1003-13515-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो युवकों पर चाकू, रॉड से हमला, चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो युवकों पर चाकू, रॉड से हमला, चार के खिलाफ केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। टुंडला गांव में युवक और उसके दोस्तों पर चाकू, लाठी व रॉड से हमला कर घायल करने, गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना पंजोखरा साहिब पुलिस को दी शिकायत में टुंडला गांव निवासी रंधीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वह घर से निजी काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वह वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचा तो। इसी दौरान टुंडली निवासी रोहताश ने रंधीर सिंह की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और कुलदीप, उसकी बहन व रंधीर सिंह को गाली देने लगे।
इसी दौरान उनके आरोपी पक्ष के अन्य साथी भी आ गए। उन्होंने रंधीर सिंह को गाड़ी से उतार कर मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रंधीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर मनदीप सिंह, समनप्रीत भी मौके पर आ गए। हमलावरों ने उन पर भी लाठी व रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में वह दोनों भी घायल हो गए। इसके बाद सभी हमलावर आरोपी घायलों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए ।