{"_id":"66e6a992c3a592ec9004dd08","slug":"attack-on-stf-team-in-ambala-employees-taken-hostage-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: अंबाला में STF की टीम पर हमला , कर्मचारियों को बनाया बंधक, पूछताछ करने गई थी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: अंबाला में STF की टीम पर हमला , कर्मचारियों को बनाया बंधक, पूछताछ करने गई थी टीम
Sun, 15 Sep 2024 03:02 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:02 PM IST
सार
अंबाला में करनाल एसटीएफ टीम पर हमला कर कर्मचारियों को बंधक बनाया। टीम अवैध हथियार सप्लाई के संबंध में संदिग्ध से पूछताछ करने गई थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अवैध हथियार सप्लाई के संबंध में संदिग्ध से पूछताछ करने गई करनाल एसटीएफ की टीम को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया। घटना शनिवार को अंबाला छावनी के नजदीक बराड़ा कस्बे में हुई। डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर बंधक पुलिस कर्मचारियों को छुड़वाया और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। करनाल एसटीएफ के सहायक उप निरीक्षक बलवान सिंह की शिकायत पर बराड़ा थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल एसटीएफ यूनिट में बतौर अनुसंधानकर्ता नियुक्त है। उनके उच्चाधिकारियों को सूचना मिल थी बराड़ा में रहने वाला एक व्यक्ति, जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त है। इसलिए 14 सितंबर को वो अपने साथी कर्मचारी एएसआई सतनाम सिंह व रणदीप सिंह के साथ बराड़ा निवासी दलीप उर्फ विक्की से पूछताछ करने गए थे। जब वो एक देशी शराब के ठेके ऊपर बने रिहायशी मकान पर पहुंचे तो वहां मौजूद विक्की को उन्होंने अपना परिचय दिया और पहचान पत्र भी दिखाए।
इसके बाद जब उन्होंने विक्की से पूछताछ शुरू की तो कुछ ही समय में वहां पर उसके लड़के हैप्पी, प्रिंस, मानव, ओम व मकान मालिक कुशल पाल चौहान भी आ गए और उन्होंने इधर-उधर से काफी लोगों को इक्कट्ठे कर लिया। तभी विक्की ने अचानक बेड की दराज के अंदर से एक चाकू निकाल लिया और उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन सतर्कता के कारण वो विक्की के वार से बच गया हालांकि इस दौरान चाकू उसकी पहनी हुई कमीज के आर-पार हो गया। इस दौरान उनका साथी एएसआई रणदीप भी शोर सुनकर नीचे से ऊपर आया और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो विक्की के लड़के हैप्पी ने एएसआई रणदीप सिंह का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया।
विज्ञापन
बलवान ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी सरकारी पिस्तौल छिनने का प्रयास भी किया। जब एएसआई रणदीप सिंह ने विक्की से चाकू छिनने का प्रयास किया तो हैप्पी, प्रिंस, मानव व कुशल पाल उनके ऊपर टूट पड़े और रॉड व डंडों से हमला कर दिया। विक्की ने ने पुलिस पार्टी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अपने हाथ मे पकड़े चाकू से खुद के शरीर पर भी कई वार कर लिए। इसके बाद विक्की ने अपने हाथ में पकड़े चाकू से खुद के शरीर पर कई वार किए। प्रिंस, मानव, हैप्पी व कुशल पाल जबरदस्ती विक्की को वहां से निकाल कर ले गए और जब उन्होंने विक्की को काबू करने के लिए पीछा किया तो हैप्पी ने घर के नीचे गेट पर बाहर से ताला लगा दिया तथा पुलिस पार्टी को बंधक बना लिया। हैप्पी ने अपने साथियों के साथ पुलिस पार्टी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एएसआई रणदीप सिंह व एएसआई सतनाम सिंह ने पुलिस सहायता के लिए फोन किए तो स्थानीय पुलिस कर्मचारियों व डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से बाहर निकाला।
कुछ लोगों ने करनाल एसटीएफ पर हमला किया था। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी विक्की के बेटे हैप्पी को पकड़ लिया है और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। -सतीश कुमार, जांच अधिकारी, बराड़ा।