{"_id":"57829b264f1c1b4b507fac0f","slug":"attack-on-bhandara-camp-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम में अंबाला के भंडारा कैंप पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम में अंबाला के भंडारा कैंप पर हमला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर साल की तरह इस साल भी भंडारा लगाने गए अंबाला सिटी के भंडारा कैंप पर पहलगाम में रविवार को हमला बोल दिया गया। आतंकी बुरहान के एनकाउंटर के बाद गुस्साई भीड़ ने भंडारा कैंप में घुसकर तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। बाद में भक्तों ने बीएसएफ कैंप भागकर जान बचाई।
समाज सेवी संदीप सचदेवा ने बताया कि अंबाला के भक्तजन पहलगाम के गणेशपुरा में हर साल बाबा अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए भंडारा लगाते हैं। इस साल भी उन्होंने वहां पिछले कुछ दिनों से भंडारा शुरू कर रखा था। रविवार को भीड़ ने डंडों और अन्य हथियारों के साथ उनके भंडारा कैंप पर हमला बोल दिया।
सचदेवा के अनुसार इस हमले के दौरान भंडारा कैंप में अफरातफरी मच गई। वहां भंडारा चख रहे भक्तजन भागने लगे। सभी को खदेड़कर भीड़ ने भंडारे के सारे सामान को तहस-नहस कर दिया और वहां आग लगा दी। इस उपद्रव को देखकर अंबाला समेत वहां मौजूद अन्य भक्तों ने बीएसएफ के कैंप में घुसकर अपनी जान बचाई। उधर, बीएसएफ के जवानों ने उपद्रव करने वालों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
सचदेवा के अनुसार, वहां से कुछ लोगों से बातचीत हुई थी। सभी सकुशल हैं, लेकिन अब उनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। उनके अनुसार ये वहीं भीड़ थी, जो घाटी के आतंकी बुरहान की मौत के बाद घाटी का माहौल बिगाड़ने में तुले हुए हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि वे अंबाला के भक्तों को सकुशल पहलगाम से वापस यहां पहुंचाने की तुरंत व्यवस्था करवाए और घाटी में बिगड़े माहौल को दुरुस्त करवाए।