{"_id":"6285488654f2d35da4182e6b","slug":"atms-close-at-dusk-ambala-news-knl1086427113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते ही बंद हो जाते हैं एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते ही बंद हो जाते हैं एटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। एटीएम में लूटपाट व चोरी के प्रयास के मामलों पर रोक के लिए जिला प्रशासन ताले का सहारा ले रहा है। कोई भी एटीएम जो देररात तक खुला रहता था, अब स्थिति यह है कि उन्हें इस तरह की वारदातों के बाद अंधेरा होते ही बंद करवा दिया जा रहा है। केवल चंद एटीएम ऐसे हैं तो सुरक्षाकर्मियों के सहारे 11 बजे तक खोले जा रहे हैं, मगर वह भी पूरी रात नहीं खुलते।
अमर उजाला की टीम ने गतरात्रि 11 बजे पड़ताल की तो महेश नगर से बस स्टैंड तक के बीच करीब 15 अलग-अलग बैंक के एटीएम को बंद पाया। अंबाला शहर में 20 एटीएम बंद मिले। यह सभी एटीएम सार्वजनिक स्थानों पर थे। ऐसे में लोगों को यदि किसी इमरजेंसी के दौरान रुपयों की जरूरत पड़ जाए तो उनके पास भटकने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं बचता। अंबाला में 282 बैंकों की ब्रांच है और 246 एटीएम हैं।
गांवों में रात 10 बजे के बाद ताले
ग्रामीण एरिया में तो रात 8 बजे के बाद एटीएम बूथों पर ताले लगने शुरू हो जाते हैं। कुछेक एटीएम ही हैं जो 10 से 12 बजे खुले रहते हैं। अधिकतर एटीएम में तो सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं है। यहां उपभोक्ताओं को देरशाम के बाद एटीएम सुविधा का कोई लाभ नहीं मिलता।
विज्ञापन
कुछ वारदातें
- 28 नवंबर 2021 : अंबाला छावनी स्टाफ रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के बाहर दो बदमाशों ने छीना झपटी की वारदात को अंजाम दिया था। हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक 50 हजार रुपये जमा करवाने के लिए एटीएम में घुसने लगा तो नकाबपोश बदमाश ने पीछे से झपटा मार लिया।
-17 नवंबर : अंबाला छावनी काली बाड़ी मंदिर के पास ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में युवती से छीनाझपटी का मामला आया। अन्य घटना में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में भाई-बहन से चाकू दिखाकर लूटने का प्रयास किया गया। एटीएम के बाहर पहले से ही एक्टिवा पर दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घूम रहे थे।
- 08 नवंबर : अंबाला छावनी के कालीबाड़ी मंदिर के पास एक केबल ऑपरेटर से लूटपाट। पीड़ित व्यक्ति देरशाम को एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे जमा करने आया था। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश एटीएम में आया और हाथापाई करने के बाद पैसे छीनकर फरार हो गया था।
- पिछले दिनों अंबाला छावनी के इंडियन बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास हुआ था। शातिर बदमाशों ने खुड्डाकलां के निकट एटीएम को निशाना बनाया था। देररात को बदमाश एक सफेद रंग की कार में पहुंचे। एटीएम बूथ का शटर तोड़ने के बाद बिजली के कटर से एटीएम को काटने का भी प्रयास किया। जैसे ही हूटर बजा तो बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
- 11 जून : अंबाला कैंट राय मार्केट में चोरों ने एक कपड़े की दुकान में चोरी के बाद साथ सटे एचडीएफसी बैंक के एटीएम की दीवार तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।
धारा-144 : एटीएम जल्द बंद करने के निर्देश
अंबाला में कुल 282 बैंक और शाखाएं हैं। 246 एटीएम हैं। फिलहाल धारा 144 के अधीनस्थ सभी एटीएम बूथों को 8 बजे बंद के निर्देश हैं। धारा हटने का कोई फरमान नहीं है। धारा हटती है तो 10 बजे तक एटीएम खुलेंगे। एटीएम में लूट की वारदातों को रोकने के लिए एसपी अंबाला संग मीटिंग हुई है। बाकायदा उन्हें सभी एटीएम की लोकेशन दी गई है और वो मैपिंग तैयार कर रहे हैं। एटीएम पर सुरक्षा बंदोबस्त को पुख्ता किया जाएगा।
- पुनीत, लीड बैंक मैनेजर अंबाला।
जहां सुरक्षा गार्ड नहीं, बंद रखें एटीएम
मुलाना। मुलाना व बराड़ा क्षेत्र में बैंकों के एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे ही है। अधिकतर बैंक एटीएम पर सुरक्षा के लिए गार्ड नहीं है। मुलाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि रात को गश्त की जाती है। बैंक अधिकारियों को यह हिदायत दी गई है कि यदि किसी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है तो एटीएम बंद ही रखे जाएं।
यहां करीब दो साल पहले 10 जून 2020 की रात को दोसड़का स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को कटर से काटकर 12 लाख से अधिक की लूट हो चुकी है। हालांकि छह महीने बाद उन लुटेरों को सीआईए नारायणगढ़ ने पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली थी। दोसड़का स्थित पीएनबी के एटीएम में भी लूट का असफल प्रयास हो चुका है। फिर भी अधिकतर बैंकों के एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं है।