फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Atal Cancer Care Center itself is facing shortage of personnel

Ambala News: खुद कर्मियों की कमी से जूझ रहा अटल कैंसर केयर सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Atal Cancer Care Center itself is facing shortage of personnel
अंबाला। कैंसर मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो रहा अटल कैंसर केयर सेंटर इन दिनों खुद स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। कैंसर विशेषज्ञों के अलावा ट्रेंड स्टाफ व टेक्निशियन की भी कमी है। हालांकि अस्पताल में एक-एक कैंसर स्पेशलिस्ट हैं और ओपीडी सहित ऑपरेशन भी चल रहे हैं लेकिन जो स्वीकृत पद हैं वो अधिकतर खाली हैं। यह स्थिति तब है जबकि इस अस्पताल में केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब सहित दूसरे राज्यों से भी मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल यहां से कुछ समय पहले ही रेडिएशन के कैंसर स्पेशलिस्ट सहित फार्मेसिस्ट व कुछ लिपिक वर्ग के कर्मचारी डेपुटेशन पर चल गए हैं। ऐसे में आचार संहिता के बाद एक बार फिर स्टाफ को पूरा करने के लिए मुख्यालय स्तर पर पत्राचार शुरू हो गया है, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो और ज्यादा से ज्यादा मरीजों को उपचार मिल सके।
विज्ञापन

अटल कैंसर केयर केंद्र में आईसीयू की सुविधा है लेकिन अभी ट्रेंड स्टाफ व बेहोशी के डॉक्टरों की कमी है। मौजूदा समय में आपातकालीन स्थिति यानी किसी बड़े ऑपरेशन के दौरान वेंटीलेटर की जरूरत पड़ती है तो एक बेहोशी के डॉक्टर से ही काम चलाना पड़ रहा है। जबकि चार बेहोशी के डॉक्टर, आईसीयू टेक्निशियन सहित सिक्योरिटी गार्ड व अन्य ट्रेंड स्टाफ की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्वास्थ्य विभाग से इन पदों पर भर्ती का इंतजार


- 2 रेडियोओंकोलॉजिस्ट
- 2 सर्जिकल ओंकोलॉजिस्ट
- 2 मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट
- 2 रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर
- 3 रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलोजिस्ट
--------------
अटल कैंसर केयर केंद्र में स्टाफ की कमी है। उसको लेकर मुख्यालय स्तर पर अवगत करवाया जा चुका है। आईसीयू के लिए भी स्टाफ की जरूरत है। विभाग की तरफ से कुछ डॉक्टरों के पद पर नियुक्ति भी की जा रही है। जल्द ही कमी को पूरा करवाया जाएगा।
डॉ. यशपाल वर्मा, निदेशक अटल कैंसर केयर केंद्र
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed