{"_id":"612e934f8ebc3ec62c74daeb","slug":"asima-election-nominations-filled-on-the-last-day-for-various-posts-ambala-news-knl81733069","type":"story","status":"publish","title_hn":"असीमा चुनाव : विभिन्न पदों के लिए अंतिम दिन भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असीमा चुनाव : विभिन्न पदों के लिए अंतिम दिन भरे नामांकन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में साइंस उद्यमियों की बड़ी संस्था अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्यूफेक्चर एसोसिएशन (असीमा) के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत असीमा के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिए गए हैं। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। बताते चलें कि यह संगठन समय-समय पर साइंस उद्यमियों की समस्याओं व उनकी मांगों समेत अन्य मुद्दों पर आवाज बुलंद कर सरकार तक पहुंचाता है। बड़ी संख्या में साइंस सिटी अंबाला के उद्यमी इस संगठन से जुडे़ हैं।
अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्यूफेक्चर एसोसिएशन (असीमा) के चुनावों के लिए जतिंदर सहगल पैनल ने मंगलवार अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए जतिंदर सहगल, उपप्रधान पद के लिए गुरकिरपाल सिंह, महासचिव के लिए आशीष पराशर, सह सचिव के लिए समित अग्रवाल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी मुकेश चोपड़ा को बंगाली मोहल्ले स्थित उनके कार्यालय में यह नामांकन पत्र सौंपे गए।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह, राकेश गुप्ता, पूर्व सचिव मोहनीश सहगल विजय, अमनदीप सिंह, सतपाल भोला, चरणजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को विक्रम चौधरी पैनल के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विक्रम चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ नागपाल, महासचिव पद के लिए गौरव सोनी व संयुक्त सचिव पद के लिए सचिन गोयल ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें कि करीब 292 सदस्यों वाली असीमा के चुनाव 11 सितंबर को छावनी की अग्रवाल धर्मशाला में होंगे। चुनाव से पहले 4 सितंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस भी ले सकते हैं। पहली बार असीमा की कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष तक होगा।