फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ASI of Chandigarh Police commits suicide by consuming poisonous substance

चंडीगढ़ पुलिस में ASI ने जहरीला पदार्थ खा दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- थक चुका, अब आराम करना चाहता हूं

Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
सार

सुसाइड नोट में घरेलू विवाद का भी जिक्र है। एएसआई खानअहमदपुर के पास बेसुध हालत में मिला था। पुलिस ने पत्नी व ताऊ के लड़के पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
ASI of Chandigarh Police commits suicide by consuming poisonous substance
आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत सोनीपत के गांव भठ्ठ निवासी राकेश कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एएसआई रविवार को अलसुबह खानअहमदपुर के पास हाईवे किनारे बेसुध हालत में मिला था। मुलाना के एमएम अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी लेने पर एएसआई के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें पत्नी से विवाद और कुछ लोगों से लेनदेन का भी जिक्र किया हुआ था।

विज्ञापन


लिखा था कि मैं राकेश कुमार इतना परेशान हो गया हूं कि गेंहू में डालने वाली गोली खा ली। अपनी पत्नी संतोष से काफी परेशान था। कोई भी आदमी मरते हुए झूठ नहीं बोलता। वहीं सुसाइड नोट में कई से उधार लिए पैसों का भी जिक्र था। लिखा था कि मैं हंसता हुआ मरना चाहता हूं। कोई भी मेरे मरने पर ना रोए, जय हिंद सर जी। मैं थक लिया और अब आराम करना चाहता हूं। पुलिस ने मृतक के भाई राजीव की शिकायत पर पत्नी व ताऊ के लड़के पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि एएसआई अभी चंडीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन


पत्नी कोर्ट के जरिए ले रही थी खर्चा
थाना मुलाना पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के गांव भठ्ठ निवासी राजीव ने बताया कि उसका छोटा भाई राकेश कुमार वर्ष 1991 में चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्त हुआ था। इस समय वह चंडीगढ़ के पुलिस लाइन सेक्टर- 26 में उप निरीक्षक के पद पर तैनात था। राकेश कुमार की शादी वर्ष 1996 में पानीपत के गांव मांडी निवासी संतोष कुमारी के साथ हुई थी। जिसके पास दो लड़के हैं। बड़ा लड़का कनाड़ा में रह रहा है व छोटा लड़का अपनी मां के साथ हैदरपुर दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 10-11 साल से राकेश कुमार का अपनी पत्नी संतोष के साथ घरेलू मामलों को लेकर आपस में विवाद चल रहा था और राकेश कुमार की पत्नी संतोष कोर्ट के माध्यम से राकेश कुमार से कोर्ट के माध्यम से अपना खर्चा ले रही थी। तभी से भाई राकेश कुमार व उसकी पत्नी संतोष अलग-अलग रह रहे थे। 23 जुलाई को सुबह चंडीगढ़ पुलिस से पता चला कि भाई का शव मुलाना थाना क्षेत्र में मिला है और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी।


राकेश गंभीर हालत में पुलिस को खानअहमदपुर के पास मिला था। जहां से उसे सरकारी अस्पताल मुलाना ले जाया गया, वहां से उसे एमएम रेफर किया गया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। -सुरेन्द्र सिंह, मुलाना थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed