फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ASI arrested for taking bribe in the name of getting case canceled

Ambala News: मुकदमा रद्द कराने के नाम पर रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
ASI arrested for taking bribe in the name of getting case canceled
अंबाला। मुकदमा रद्द कराने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते साहा थाना के एएसआई रोशन लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंबाला की ओर से तैयार की स्पेशल टीम ने की।
विज्ञापन

रिश्वत के संबंध में आलाधिकारियों के पास शिकायत कर्ता ने रिकॉर्डिंग भेजी थी। इसे सुनने के बाद टीम ने जाल बिछाकर साहा थाना के बाहर से ही एएसआई को मौके पर ही दबोच लिया और राशि जब्त कर ली। दरअसल, एक महिला ने 11 अक्तूबर 2023 को अपने बेटे के खिलाफ जेवर चोरी करने का मामला दर्ज कराया था और बाद में समझौता हो गया था। बावजूद इसके एएसआई पैसे के डिमांड कर रहा था। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस टीम में डीएसपी बराड़ा सुरेश कुमार व डीएसपी अंबाला कैंट रजत गुलिया आदि टीम शामिल थे।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

दरअसल, 11 अक्तूबर 2023 को साहा थाना पुलिस को दी शिकायत में समलेहड़ी गांव निवासी महिला ने बताया था कि उसके पास तीन लड़के हैं। वह अपने बड़े लड़के के साथ रहती है और दोनों लड़के अलग रहते हैं। सबसे छोटे लड़के की बहू के सोने के गहने मेरी तिजोरी में रखे थे। इस दौरान बीच वाले लड़के पर तिजोरी से जेवरात चुराने के आरोप लगे थे। जब बेटे से पूछताछ की गई तो उसने साफ इंकार कर दिया। महिला ने बेटे पर हेराफेरी करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा कई आरोप लगे थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने के कई दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार करना चाह तो महिला ने केस वापस लेने की बात कहीं। शिकायतकर्ता व बेटे की तरफ से शपथ पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा रद्द कर दिया था लेकिन आलाधिकारियों ने शिकायतकर्ता महिला पर ही धारा 182 के तहत यानी झूठी दरखास्त देने और समय बर्बाद करने पर कार्रवाई की निर्देश दिए थे। इसके लिए ही एएसआई ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

मुकदमा रद्द करवाने की एवज में पैसों की डिमांड की थी। आलाधिकारियों के पास रिकॉर्डिंग पहुंचने के बाद टीम का गठन हुआ था। 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सुरेश कुमार, डीएसपी, बराड़ा, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed