फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ashish won bronze in boxing in Dubai

मुक्केबाजी में आशीष ने दुबई में जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ashish won bronze in boxing in Dubai
दुबई में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने केबाद आशीष खुशी जाहिर करते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला। चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी आशीष ने तजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराते हुए वीरवार को कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दुबई में आयोजित जूनियर एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 16 वर्षीय आशीष ने तजाकिस्तान के खिलाड़ी को 5-0 से हराते हुए यह जीत हासिल की है।
विज्ञापन

इससे पहले उनका मुकाबला कजाकिस्तान के खिलाड़ी से हुआ था। इसमें भी उन्होंने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 5-0 से शिकस्त दी थी। 54 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए विश्व पटल में आशीष ने अंबाला का नाम रोशन किया है। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने जूनियर नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए स्थान बनाया था। अब वह भविष्य में अन्य खेल प्रतियोगिताओं के लेते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने के लिए पुणे में तैयारी कर रहे हैं। आशीष की बहन रीना ने बताया कि अब 30 व 31 अगस्त को उन्हें दुबई में सम्मानित किया जाएगा। अभी फाइनल तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता हैं ऑटो संचालक
आशीष के बताया कि पिता दीनानाथ के ऑटो संचालक हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में भी स्वर्ण पदक जीता था। बॉक्सिंग खेल के लिए उन्होंने अपने बड़े भाई धर्मेंद्र से प्रेरणा ली थी। जब एक बार वह अपने भाई के साथ रेल विहार स्टेडियम में गए थे। तब उन्होंने पहली बार बॉक्सिंग देेखी थी। इसके बाद से उन्होंने बाक्सिंग खेलने का निर्णय लिया था। उन्होंने मुक्केबाजी का अभ्यास किया और अब 2018 में पुणे में संचालित ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में उनका चयन हुआ। यहां मुक्केबाजी का अभ्यास जारी है। भविष्य में अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलो में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed