फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Asha workers will surround the CMO office today.

Ambala News: आशा वर्कर आज करेंगी सीएमओ कार्यालय का घेराव

Tue, 20 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 20 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Asha workers will surround the CMO office today.
साहा के समलेहड़ी में पीएचसी पर अपनी मांग रखतीं आशाएं। संवाद
साहा। ऑनलाइन काम के बढ़ते दबाव और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए आशा वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को साहा स्थित समलेहड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन काम का विरोध करते हुए अधिकारियों को नोटिस सौंपे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि तकनीकी काम के नाम पर उनका उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन की जिला प्रधान सर्वजीत कौर ने बताया कि समलेहड़ी, साहा, मुलाना और बोह की आशाओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया है। यूनियन का तर्क है कि डेटा फीडिंग एक तकनीकी कार्य है, जिसके लिए विशेषज्ञ स्टाफ होना चाहिए। सरकार मोटी सैलरी बचाने के लिए यह काम आशाओं से मात्र 5 रुपये के मामूली मानदेय पर करवा रही है, जो सरासर अन्याय है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed