{"_id":"6287e69b797c3f6a23054ca2","slug":"aseem-goyal-laid-the-foundation-stone-for-development-works-worth-2-5-crores-ambala-news-knl108847271","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा दो करोड़ के विकास कार्यों का असीम गोयल ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा दो करोड़ के विकास कार्यों का असीम गोयल ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने रामदास नगर, बड़ी घेल व छोटी घेल में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सभी जगहों पर पहुंचने पर विधायक असीम गोयल का क्षेत्रवासियों ने अभिनंदन किया। इन विकास कार्यों में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से रामदास नगर में लगभग आधा किलोमीटर सड़क को इंटरलॉकिंग टाइलों द्वारा 40 फीट चौड़ा व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। साथ ही सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण व स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शामिल है। इसी प्रकार घेल कलां से घेल खुर्द तक 42 लाख रुपये की लागत से 1.75 किलोमीटर लंबी सड़क को 18 फुट चौड़ा व सुदृढ़ीकरण करने का कार्य शामिल है। छोटी घेल से घग्गर रोड तक 20 लाख रुपये की लागत से 1.25 किलोमीटर लंबी सड़क को 12 फुट चौड़ा व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
रामदास नगर निवासियों ने विधायक असीम गोयल को आंबेडकर भवन में खिड़कियां, दरवाजे, टॉयलेट, रंग-रोगन व श्मशान घाट के कार्यों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। विधायक ने गांव घेल कलां में गुरु रविदास मंदिर में शेड डलवाने के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्षद हितैष जैन, पूर्व पार्षद राजेश गोयल, अनिल गुप्ता, मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा, संजीव गोयल टोनी, आर्यन बत्रा, हरप्रीत भल्ला, रिंकल गुजराल मौजूद रहे।