{"_id":"6792a30cf8f9b744be071282","slug":"as-soon-as-you-press-the-stop-button-there-will-be-an-announcement-stop-the-bus-ambala-news-c-36-1-sknl1003-136458-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टॉप बटन दबाते ही होगी उद्घोषणा स्टॉप द बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टॉप बटन दबाते ही होगी उद्घोषणा स्टॉप द बस
विज्ञापन
अंबाला। पांच इलेक्ट्रिक बसें अंबाला पहुंच गई हैं। बसों के आने से जहां लोगों में खुशी है वहीं अधिकारी भी बसों के संचालन को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। अब यह सभी बसें अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में खड़ी हुई हैं। गणतंत्र दिवस पर अंबाला छावनी में परिवहन मंत्री, श्रम और ऊर्जा मंत्री अनिल विज इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके के लिए रोडवेज अधिकारियों ने एसडीएम अंबाला छावनी को पत्र लिखा है।
खास बात यह है कि इस बस में स्टॉप बटन दबाते ही उद्घोषणा भी सुनने को मिलेंगी। उद्घोषणा में स्टॉप द बस की आवाज सुनाई देगी। वहीं वीरवार को जेवीएम ओर डीआईएमटीएस कंपनी के कर्मचारियों ने बसों की फिटनेस, देखरेख व अन्य तरह से बस का निरीक्षण किया। बस कई सुविधाओं से लैस है। हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड के बैनर तले इन बसों का संचालन किया जाएगा।
बस और यात्रियों की सुविधा के लिए लगे हैं सात कैमरे
यात्रियों और इलेक्ट्रिक बस की सुरक्षा को देखते हुए इस बस में सात कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें दोनों दरवाजों में एक- एक कमरा लगा हुआ है जो बस में आने वाले यात्रियों की गिनती के लिए है। इसी तरह से तीसरा कैमरा चालक के सिर के सामने ऊपर कि ओर लगा है। इस कैमरे में चालक सभी गतिविधि को रिकॉर्ड करेगा। इस कैमरे से यह पता चल सकेगा की चालक कहीं मोबाइल, इयरफोन, एक साथ से ड्राइव या फिर धूम्रपान न कर रहा है।
विज्ञापन
चौथा कैमरा बस के दांई और कोने में सबसे ऊपर की ओर इस कैमरे में बस के ओ चल रहे वाहन की रिकॉर्डिंग होगी। पांचवां कैमरा डैश बोर्ड के ऊपर लगा है। यह कैमरा यात्रियों की सुविधा के लिए है इसमें सभी यात्री नजर आएंगे। छठा कैमरा बस की बीचों बीच लगा हुआ है। सातवां कैमरा बस के पीछे है जो बस को बैक करते हुए नजर रखेगा।
अग्निशमन यंत्र से है लैस
इसके साथ ही बस में दो आग बुझाने वाले सिलिंडर रखे गए हैं जिसमें पहला सिलिंडर चालक के पीछे सीट के बगल में है तो दूसरा सिलिंडर बस के बीचों बीच रखा हुआ है। इसी तरह से बस में तीन डेस्टिनेशन बोर्ड लगे हुए हैं। इन बोर्ड पर रूट लिखे हुए नजर आएंगे।
बस में लाल रंग के दो छोटे छोटे हैमर लगाए गए हैं। यह देखने में छोटे हैं लेकिन बडे़ काम के हैं। अगर बस में किसी तरह की कोई दुर्घटना या अनहोनी होने पर तुरंत इन हैमर का इस्तेमाल कर बस में लगे इमरजेंसी शीशे को तोड़कर बाहर निकला जा सकता है। बस में तीन इमरजेंसी शीशे लगे हैं। हैमर के इस्तेमाल से सिर्फ यह तीन शीशे ही टूट सकेंगे।
बस में चालक समेत 45 सीट हैं
इलेक्ट्रिक बस में चालक समेत 45 सीटें है। जिसमें चालक के 22 सीटें तो बायीं तरफ 18 सीटें हैं। सबसे पीछे वाली लाइन में पांच सीट हैं। इस कारण यात्री आराम से बैठकर इन बसों में यात्रा का आनंद लेंगे।
इसी तरह से बस में 10 लाल रंग के इमरजेंसी बटन लगे हुए हैं। किसी भी आपातकाल में यात्री इन बटनों का इस्तेमाल कर सकता है। यह बटन सर्वर रूम से कनेक्ट होंगे। बटन दबते ही सर्वर में अलार्म बजेगा। इसके तुरंत बाद ही सर्वर में बैठे कर्मचारी चालक से संपर्क बस में बैठे यात्रियाें के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
बस में हर सीट के ऊपर ब्लोअर में पंखे लगे हुए हैं, अगर यात्री को ज्यादा ठंड लग रही हो तो वह ब्लोअर में लगे बटन को घुमा सकता है। जिसके बाद ब्लोअर से निकलने वाली ठंडी हवा आनी बंद हो जाएगी।
बटन दबते ही अनाउंसमेंट होगी स्टॉप द बस
यात्रियों की सीट के साथ बार हेंडल लगे हुए हैं। इन सभी बार हेंडल पर स्टॉप का बटन लगा हुआ है। जैसे ही यात्री का स्टॉपेज आएगा तो वह इस बटन को दबा देगा। इस बटन के दबते ही बस में उद्घोषणा होगी स्टॉप द बस इसके तुरंत बाद ही चालक बस को स्टापेज पर रोक देगा।
46 हैंडल लगे हैं
बस में खडे़ होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रूप से 46 हेंडल लगाए गए है। इन हेंडल को पकड़ यात्री आराम से खडे़ होकर यात्रा का आनंद ले सकेंगे।