{"_id":"6208154c89a77455a32d5d93","slug":"as-soon-as-the-information-about-the-emergency-landing-was-received-the-administration-swelled-hands-and-feet-ambala-news-knl987855196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, इमरजेंसी हुई लेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, इमरजेंसी हुई लेडिंग
विज्ञापन
अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान मुख्यमंत्री के हेलिकॉटर की इमरजेंसी लैंडिंग।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर की शनिवार शाम करीब 4.25 बजे सिटी पुलिस लाइन मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। इस दौरान बीच में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में लैंड करवाया गया।
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह, एसडीएम हितेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस लाइन मैदान के आसपास भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। करीब आधा घंटा यानी 5.08 मिनट तक क्षेत्र को पूरी तरह से सील रखा गया। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में रुके होने तक प्रशासन की सांसें अटकी रहीं।
उधर, पूरा क्षेत्र सील होने के बाद इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। पुलिस ने इन वाहन चालकों को वापस भेजने को मजबूर कर दिया। जिस वजह से वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबे रूट का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई एकाएक इस सख्ती से लोगों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।