फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aryan defeated Arjun Club by 1-0

आर्यन ने अर्जुन क्लब को 1-0 से किया पराजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aryan defeated Arjun Club by 1-0
Aryan defeated Arjun Club by 1-0 - फोटो : Ambala
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में चल रही फुटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के रोमांचकारी मुकाबले दर्शकों का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर केंद्रित कर रहे हैं। फुटबॉल टीमों के खिलाड़ी भी दूसरी टीम से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी मेहनत से पसीना बहा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को भी विभिन्न टीमों के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

जीएमएन कॉलेज में चल रही फुटबॉल चैंपियनशिप के नॉकआउट मुकाबलों के बीच चार टीमें क्वालिफाई कर गई। वीरवार को मैदान का लीग का पहला मुकाबला अंबाला फुटबॉल क्लब और बद्रीनाथ एफसी के मध्य खेला गया। शुरुआत में जिला फुटबॉल संघ के पूर्व प्रधान व मौजूदा उपप्रधान इंद्रजीत वालिया सहित सुभाष चावला पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

मैच शुरू होने के बाद मध्यांतर तक दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। 65वें मिनट में अंबाला फुटबॉल क्लब की तरफ से अमन ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1- 0 कर दिया। 67वें मिनट में बद्रीनाथ क्लब की तरफ से जगबीर ने स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1-1 से बराबर रही जिससे दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग का दूसरा मैच आर्यन क्लब और अर्जुन क्लब के मध्य खेला गया। हाफ टाइम तक आर्यन क्लब 1-0 से आगे रहा। आर्यन क्लब की तरफ से मैच के 68वें मिनट में बलराज ने गोल कर स्कोर 2 - 0 से मैच में पूरी तरह अपनी पकड़ मजबूत कर ली और जीत हासिल की। शुक्रवार को दोपहर एक बजे अंबाला फुटबॉल क्लब और अर्जुना क्लब के बीच मैच होगा। जबकि 3 बजे आर्यन क्लब और बद्रीनाथ क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed