फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Artwork made on the wall, respect given to children

दीवार पर बनाई कलाकृति, बच्चों को दिया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Artwork made on the wall, respect given to children
अवेयरनेस वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य यंग आर्टिस्ट बच्चों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Ambala
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में अवेयनेस वेलफेयर सोसाइटी ने हम और हमारा अंबाला नामक योजना का शुभारंभ बच्चों के हाथों से करवाया। इसके तहत बच्चों के साथ सदस्यों ने पिछले दो महीने में इलेस्टेशन आर्ट से 120 फुट लंबी दीवार को सजाया। सोसायटी की अध्यक्ष व योग गुरु पूनम सांगवान ने बताया कि सोसायटी बच्चों की मदद से समाज को साफ-सुथरा बनाने का संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिए रोजाना शाम को ज्यादा से ज्यादा वक्त पार्क में बिताया और पर्यावरण व पार्क को मिलजुल कर साफ-सुथरा किया। दीवार की रूपरेखा सिमरन आनंद द्वारा तैयार की गई। बच्चों को सिखाते व समझाते हुए सोसायटी की उपाध्यक्ष रवनीत आनंद ने दीवार पर अपनी कला को रंगों के माध्यम से बिखेरा। इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएवी स्कूल की प्राचार्य सीमा दत्त द्वारा दीवार को अलग-अलग रंगों से सजाने पर शिविज ग्रोवर, प्रियांशी सरन, सोनाक्षी, नित्कर्ष सरन, सोमैया, सृष्टि, रिया व स्तुति आदि सभी बच्चो को सम्मानित किया। इस अवसर पर अवेयेरनेस सोसायटी की सदस्य मानसी कोछड़, रजनी सोनी, रचना कोछड़, पूनम खुराना, शेफाली आदि ने अंबाला वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed