फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Artisan absconded with 937.280 grams of gold

Ambala News: कारीगर 937.280 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Artisan absconded with 937.280 grams of gold
अंबाला सिटी सर्राफा कारोबारी कासोना उठाते समय आरोपी मोहम्मद हनीफ सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद : स - फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। जिले में अब सर्राफा कारोबारियों का सोना लेकर रफूचक्कर होने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें सराफा कारोबारियों का सोना लेकर कारीगर फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन

एक बार फिर ऐसा ही एक मामला अंबाला सिटी में सामने आया है। बिट्टू ज्वेलर की दुकान के आभूषण तैयार करने वाला कारीगर ही 937.280 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हो गया। आरोपी की पहचान बंगाल के दुबराजपुर निवासी मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है। सराफा कारोबारी ने बताया कि 22 मार्च को आभूषण बनाने के लिए दिए थे और दो दिन बाद कारीगर ने लौटाने थे। जब 24 मार्च को फोन किया तो मोबाइल नंबर ही बंद जा रहा था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सोने की कीमत करीब 82 लाख रुपये है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने सिटी के कैलाश नगर निवासी रमनप्रीत सिंह की शिकायत पर मोहम्मद हनीफ पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस कारीगर की तलाश में जुट गई है। साथ ही साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है। शिकायतकर्ता रमनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी सिटी के जैन बाजार में बिट्टू ज्वेलर की दुकान है। आभूषण बनाने के लिए सितंबर 2024 से मोहम्मद हनीफ को रखा हुआ था। दुकान के ऊपर ही एक कमरा रहने के लिए दिया हुआ था। जब कारीगर से संपर्क नहीं हुआ तो इधर-उधर तलाश की। आरोपी के अलावा उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट में दवा लेने के बहाने गया था कारीगर

इसी तरह का मामला अंबाला कैंट में 23 नवंबर 2024 को सामने आया था। पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी आरोपी कारीगर सात लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गया था। कारीगर मालिक को दवा लेने की बात बोलकर निकल गया था। मालिक ने जांच की तो पता चला कि जेवरात व नगदी गायब थी। इस मामले में अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

वर्जन

सराफा कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कारीगर की तलाश शुरू कर दी है। सुराग जुटाने के बाद कारीगर के पते पर भी दबिश दी जाएगी।
एसआई रवि, कार्यवाहक प्रभारी, अंबाला सिटी थाना

अंबाला सिटी सर्राफा कारोबारी कासोना उठाते समय आरोपी मोहम्मद हनीफ सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद : स

अंबाला सिटी सर्राफा कारोबारी कासोना उठाते समय आरोपी मोहम्मद हनीफ सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद : स- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed