फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arshita stood first in the poster making competition

Ambala News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अर्शिता रही प्रथम

Fri, 29 Aug 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 29 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Arshita stood first in the poster making competition
शहर के डीएवी कॉलेज में एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया। कॉलेज - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज में रेड रिबन क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम करवाए गए। इस दौरान व्याख्यान, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई। रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. गरिमा सुमरान ने बताया कि एचआईवी, एड्स की रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर इन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने एचआईवी, एड्स के कारण, लक्षण, उपचार और रोकथाम के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक रहने और अपने गांव, शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अर्शिता प्रथम, हर्षित सैनी द्वितीय, अक्षिता शर्मा तृतीय रहे। छात्रा वृंदा और नमन को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में हर्षदीप सिंह प्रथम, वेदिका द्वितीय, सपना तृतीय रही। प्रोत्साहन पुरस्कार पलक को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed