फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Arrested in 4 hours on the instruction of Minister Vij to arrest the accused of rape

जनता दरबार में विज के तल्ख तेवर: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए कहा तो 4 घंटे में हो गई गिरफ्तारी

Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कुछ अन्य मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश भी दिए हैं। 

विज्ञापन
Arrested in 4 hours on the instruction of Minister Vij to arrest the accused of rape
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज एक बार फिर तल्ख नजर आए। शनिवार को अंबाला कैंट में जनता दरबार के दौरान उन्होंने एक डीएसपी और एक सिपाही को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही दुष्कर्म के बाद युवती की आत्महत्या के मामले में न्याय की गुहार लेकर पलवल से पहुंचे एक पिता की शिकायत पर एसपी को निर्देश दिए कि आरोपी को शाम तक हर हाल में गिरफ्तार किया जाए। उनके निर्देश के चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर विज को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव फुरलक घरौंडा से पहुंचे सेना के पूर्व सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रापर्टी को लेकर उसका विवाद चल रहा है, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ ही झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए।
विज्ञापन


इसकी शिकायत एक जुलाई को की गई थी, तब गृहमंत्री ने थाना प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई महाबीर, एचसी राजबीर व कविता को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। इस बीच थाना प्रभारी मनोज कुमार पदोन्नति पाकर डीएसपी बन गए और उन पर कार्रवाई नहीं हुई। इसका पता लगने पर गृहमंत्री ने डीएसपी मनोज कुमार को तुरंत सस्पेंड करके नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सोनीपत निवासी और हरियाणा पुलिस पानीपत में तैनात महिला सिपाही सुनीता ने बताया कि शादी के दो माह बाद ही उसका पति गायब हो गया। वह एचएपी चौथी बटालियन मधुबन में सिपाही के पद पर कार्यरत है। जब से उसके पति गए हैं तब से वह मानसिक पीड़ा झेल रही है। विज ने तुरंत बटालियन में बात की तो पता चला कि वह लगभग एक साल से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है। इस पर गृहमंत्री ने सिपाही को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed